Newbuzzindia: अब तो ऐसा लगता है कि बॉलीवुड ने समाज में देशभक्ति का शंख फूंकने का का जिम्मा ले लिया है और जिम्मेदारी को अक्षय कुमार बढ़-चढ़कर निभा रहे हैं। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार एक के बाद एक देशभक्ति फिल्मों में काम कर रहे हैं और समय-समय पर देश के नाम संदेश भी देते रहते हैं।
हाल में जब उरी आतंकी हमला हुआ था तब भी अक्षय कुमार ने देशवासियों के लिए वीडियो बनाकर जारी किया था और देशभक्ति क्या होती है, लोगों को बताया था। जहां बॉलीवुड के लोग दबी जुबान में अपनी बात कह रहे थे वहीं अक्षय कुमार ने खुल कर देश के जवानों का साथ दिया था।
एक बार फिर से उन्होंने लोगों के सामने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसका कोई सानी नहीं है। अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये जा रहे एक कैम्पेन संदेश 2 सोल्ज़र के लिए वीडियो बनाकर पोस्ट किया है।
इस वीडियो के माध्यम से अक्षय कुमार ने बताने की कोशिश की है कि, “हम देशवासियों की एक शुभकामना किस तरह हज़ारों-लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है।”
इस वीडियो के माध्यम से अक्षय कुमार ने देश की फैजी भाइयों के लिए संदेश दिया है कि, “ त्योहारों का असली मज़ा आता है अपनों के साथ और अपनो के साथ ये खुशी मनाने का मौका दिलाते हैं आप लोग। आप हैं तो हम हैं, आप हैं तो हिंदुस्तान है ”
