Newbuzzindia: जैसे -जैसे पंजाब में चुनाव करीब आ रहा है, वैसे वैसे नेताओं और पार्टियों में जुबानी जंग भी तूल पकड़ने लगी है। इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी सबसे आगे खड़ी है। आम आदमी पार्टी, पंजाब में अपने विरोधियों को नीचा दिखाने का जहां एक मौका भी नही छोड़ रही है तो वही अपने जुबानी तीरों से विरोधियों को तार-तार कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बयान दिया जिसमें कहा कि चाहे विरोधी दल कुछ कर ले, चाहे कितने गठबंधन बना ले, पंजाब में तो AAP की ही सरकार आएगी। भले ही दूसरे दल गठबंधन करके हमारे खिलाफ खड़े हो जाएं, लेकिन हम दिल्ली की तरह पंजाब में भी बाजी मारेंगे।
इस संबंध में AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक ट्वीट भी किया, जिसमे कहा कि
‘दिल्ली में भी अकाली, भाजपा और कांग्रेस को यह गलतफहमी थी लेकिन हमारी आईं 70 में से 67 सीटें, पंजाब में आएंगी 100 सीटें।’
आपको बता दे कि इससे पहले सुखबीर बादल ने बयान दिया था कि ‘पंजाब में होने वाले आगामी विधानसबा चुनावों में उनका मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से होने जा रहा है। अगर जीत पाई तो आप सिर्फ 10 सीटें जीत पाएगी। इस बयान पर संजय सिंह ने पंजाब में अपनी सरकार बनने का दावा करते हुए 100 सीटें जीतने का दावा किया।’ संजय सिंह ने अपना बयान इसी बयान के पलटवार में दिया है।

