मध्यप्रदेश में 18 साल के ऊपर के लिए वैक्सीनशन की शुरुवात में देखी गयी अव्यवस्था

मध्य प्रदेश में अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार से 18 से 45 साल के उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियों की वजह से सेंटर में पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके 18 साल और उससे ऊपर वाले लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। बता दे आज सिर्फ 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। लापरवाही का आलम यहां तक था कि डेढ़ घंटे में सिर्फ एक ही व्यक्ति को वैक्सीन लग पाई।

उधर जेपी अस्पताल का वैक्सीनेशन सेंटर बंद होने के कारण 45 साल से ज्यादा उम्र वाले भी लोग भी 18 साल वाले के कैम्प में पहुंच गए।

आज स्मार्ट सिटी में होने वाले वैक्सिनेशन के लिए वैक्सीन की टीम दोपहर 3 बजे के बाद पहुंचने की संभावना है। वैक्सिनेशन से शेष रहे पत्रकार अपना वैसिनेशन करवाने के लिए निर्धारित समय पर जा कर लगवा सकते है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles