मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के महल जयविलास पैलेस (Jayvilas Palace) में बदमाशों ने चोरी करने की कोशिश की है। चोरी की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस का डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी जयविलास पैलेस पहुँच गए।
जयविलास पैलेस की सुरक्षा में आज कमी दिखाई दी है। घटना की जानकारी मिलते ही झांसीरोड थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयविलास पैलेस पहुँच गए थे। जयविलास पैलेस स्टाफ ने पुलिस को बताया कि रानीमहल के पास बने स्टोर में अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जाँच पड़ताल में जुट गए। सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि बीती दो रात के बीच में यह घटना हुई है। चोर छत के रास्ते अंदर घुसा थे। अभी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या कुछ चोरी हुआ है।
