तो न्यायप्रणाली को ही बंद करना चाहती है मोदी सरकार!! सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जबर्दस्त फटकार

NewBuzzIndia: सुप्रीम कोर्ट ने कोलेजियम की सिफारिशों के बावजूद हाईकोर्टों में जजों की नियुक्ति नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए  प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालती कक्ष बंद हैं। क्या आप न्यायपालिका को बंद करना चाहते हैं ? आप पूरे संस्थान के काम को पूरी तरह ठप नहीं कर सकते। कोर्ट ने आगे नाराज़गी जताते हर सरकार से कहा कि आप पूरे संस्थान को काम करने से पूरी तरह से नहीं रोक सकते।

पीठ ने कहा कि ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर’ को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया ‘ठप नहीं हो सकती’। कोर्ट ने जजों की नियुक्ति से जुड़ी फाइलों को आगे बढ़ाने की धीमी रफ्तार की आलोचना करते हुए चेताया कि वह तथ्यात्मक स्थिति पता करने के लिए पीएमओ और विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिवों को तलब कर सकती है। इस पीठ में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव भी शामिल थे। अदालत इस मामले में अब 11 नवंबर को आगे सुनवाई करेगी।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles