Newbuzzindia: राजनीति में रहना है तो चर्चाओं में रहना होगा और चर्चाओं में रहना है तो कुछ ना कुछ अलग करना होगा। ऐसा ही कुछ करते रहते है आजम खान। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान हमेशा से ही विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है। इन्हें कट्टर मुस्लिम समर्थक नेता के रूप में भी देखा जाता है। ये हमेशा से ही हिन्दू समर्थक नेताओं को निशाने बनाते या रहे है।
इस बार आजम खान के निशाने पर उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता और भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ आये है। आजम खान ने आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। आजम खान ने कहा कि ‘योगी शादी करें और अपनी मर्दानगी साबित करें।’ आजम खान ने यह बयान उनसे पूछे एक सवाल में दिया है जिसमे उनसे पूछा गया था कि
‘क्या आप योगी आदित्यनाथ के गढ़ में है और प्यार-मोहब्बत से क्या उनसे तल्ख रिश्तों को खत्म करेंगे?’
आपको बता दे की इससे पहले आजम खान ने साक्षी महाराज को लेकर भी एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ‘बलात्कारी की बात मत करें। जो आदमी पहले से ही बलात्कार के मामले में आरोपी है तो उसकी मैं क्या बात करूं।’
