आप के प्रवक्ताओं के साथ न्यूज़ डिबेट में आने से डर रहे है भाजपा प्रवक्ता : राजदीप सरदेसाई 

Newbuzzindia : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं को पार्टी आलाकमान द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ न्यूज़ डिबेट में शामिल ना होने का आदेश मिला है । सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी के हाथ भाजपा के खिलाफ कुछ बड़े सबूत और तथ्य लग गए है ।

विरिष्ट पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की । राजदीप सरदेसाई ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ताओं को आप के प्रवक्ताओं से साथ टीवी डिबेट में शामिल ना होने के आदेश मिले है । 


इसके साथ ही राजदीप ने सवाल भी उठाया की बहुमत के साथ सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी आखिर डर किस बात से रही है ? 

आम आदमी पार्टी के youth wing के प्रवक्ता विकास योगी ने भी यह बात कही है । अरविन्द केजरीवाल ने भी आज ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करके इस बात को उठाया । 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/811605352940589056

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles