चार राज्यों के विधानसभा के आमचुनाव के घोषणा के पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीज़ल पर 1.50 रुपए कम करने की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को इससे 2.50 रुपए प्रति लीटर का लाभ होने की उम्मीद जताई गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक्साइज़ ड्यूटी घटाई जाने की घोषणा की है। अरुण जेटली ने कहा कि राज्य सरकारें भी 2.50 रुपए वैट टैक्स कम करके सभी को राहत दें।
भोपाल में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 89.79 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत 79.50 रुपए प्रति लीटर है।
