ICICI bank : चंदा कोचर ने सीईओ पद से दिया इस्तीफा,संदीप बक्शी बने नए सीईओ

आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंदा कोचर अभी छुट्टी पर चल रही हैं। उनके खिलाफ वीडियोकॉन लोन मामले में जांच चल रही है। आईसीआईसीआई बैंक ने संदीप बक्शी को नया एमडी और सीईओ बनाया गया है। संदीप बक्शी ने 3 अक्टूबर से अपना पदभार संभाल लिया हैं। उनको 5 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। बैंक के मुताबिक चंदा कोचर के खिलाफ चल रही जांच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

आईसीआईसीआई के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्य वीडियोकॉन समूह को दिये गये कर्ज में एक- दूसरे को लाभ पहुंचाने तथा हितों के टकराव के आरोप का सामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles