Newbuzzindia : 8 नवंबर को नोटेबंदी होने के बाद से लोगों की अलग अलग समस्या सामने आ रही है । कभी लोग घंटों लाइन में लगकर बीमार हो रहे है । कहीं घंटों लाइन में लगने के कारण लोगों की नौकरी जा रही है ।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी की एक औरत ने बैंक की लाइन में ही बच्चे को जन्म दे दिया । नोटेबंदी ने पिछले 32 दिनों में 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है । नोटेबंदी के कारण सिर्फ आम जनता ही परेशां नही है । समाज का हर तबके इससे परेशां हो चूका है ।
मौत से जीता पर नोटेबंदी से हारा जवान
भारतीय सेना के एक बहादुर जवान ने नोटेबंदी से हारकर आत्महत्या कर ली । इस जवान को बहादुर इसलिए कहा गया है क्योंकि कश्मीर में दुश्मन से लड़ते हुए इस जवान ने छाती पर 5 गोलियां खाई थी । 5 गोलियाँ खाने के बाद भी इस जवान ने मौत को हरा दिया था ।
लेकिन मौत को हराने वाला यह जवान जब पैसे निकालने बैंक पहुंचा तो नोटेबंदी के कारण पैसे नही निकाल पाया । इसी कारण जवान ने अपने सिर में गोली मार के आत्महत्या कर ली ।
