Newbuzzindia : भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर नोटेबंदी करने वाली मोदी सरकार के मंत्री पर 450 करोड़ के घोटाले के आरोप लगे है । दरअसल मोदी सरकार में मंत्री किरण रिजिजू पर 450 करोड़ के बड़े घोटाले के आरोप लगे है ।
गौरतलब है कि किरेन रिजिजू पेशे से कांट्रेक्टर उनके एक चचेरे भाई गोबोई रिजिजू और नीपको के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के नाम अरुणाचल प्रदेश में बन रही एक जलविद्युत परियोजना में करीब 450 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप हैं
दिसंबर 2015 में गोबोई रिजिजू सतीश वर्मा से मिले थे और उनसे रोका गया भुगतान जारी करने का अनुरोध किया था.
वर्मा के यह कहने पर कि सही बिल मिलने तक भुगतान नहीं किया जाएगा, गोबोई रिजिजू ने उन्हें ऐसे किसी भी काम में मदद की पेशकश की थी जो उनके भाई किरण रिजिजू के जरिये हो सकता है.
