महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में, सेक्स रैकेट चला रही थी भाजपा की महिला नेता, जबरन करवाती थी देह व्यापार।

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता ने महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने का नया तरीका ही इज़ाद कर दिया एव जबरन महिलाओं से देह व्यापार करवाते हुए पकड़ी गयी। प्रतापगढ़ जिले की बीजेपी की महिला नेता और पूर्व सभासद सेक्स रैकेट का कारोबार प्रतापगढ़ में चला रही थी और पुलिस को कानों कान खबर नहीं हुई।

राष्ट्रीय महिला आयोग में जब एक युवती ने जबरन देह व्यापार कराने की शिकायत दर्ज कराई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने प्रतापगढ़ के मीरा भवन की रहने वाली पूर्व सभासद और बीजेपी नेता रमा मिश्रा के खिलाफ देह व्यापार का आरोप लगाया है।

दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में भाजपा नेत्री रमा मिश्रा समेत पांच पर देह व्यापार का केस दर्ज किया गया है। साल 2015 से जनपद के साथ गैर जनपदों में भी देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

वहीं पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए जब बीजेपी नेता के घर पर छापेमारी की, तो वह फरार हो गई। पुलिस बीजेपी नेता की तलाश में जुटी है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles