1 अप्रैल से मोदी सरकार नए नियम लागू करने जा रही है। इन नियमों की तरफ आपका ध्यान देना बेहद जरूरी है। आप भी जानिए कि क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं।
1 अप्रैल से देश में बहुत कुछ बदलने वाला है। मोदी सरकार 1 अप्रैल से नए नियम लागू करने जा रही है। इन नियमों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। इस बीच अगर आप सोना बेचकर नकद में कीमत पाना चाहते हैं तो ये काम 31 मार्च तक किसी भी हाल में निपटा लें। 1 अप्रैल से आपको 10 हजार रुपये से ज्यादा कैश नहीं मिलेगा। दरअसल, भारत सरकार ने इसकी सीमा 20,000 रुपये से घटाकर अब 10,000 रुपये कर दी है। कुल मिलाकर बात ये है कि 10,000 रुपये से ज्यादा रुपया विक्रेता के खाते में नहीं डाल सकेंगे। अगर ज्वेलर्स ने 10 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के लिए अलग-अलग इनवॉइस बनाए तो उन्हें टैक्स अधिकारियों को जवाब देना पड़ेगा। हो सकता है कि उन पर कार्रवाई भी हो।
इसके अलावा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी हम बड़ी खबर लाए हैं। देश की तमाम टेलिकॉम कंपनिया यानी रिलायंस जियो, वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया जैसी कंपनियों का अनलिमिटेड फ्री डेटा और कॉलिंग वाला ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा है। अब आप फैसला कर सकते हैं कि आपको कौन सा प्लान लेना है। इसके अलावा आयकर विभाग की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 31 मार्च तक अपनी अघोषित आय को बताने का आपके पास आखिरी मौका होगा। इस अघोषित आय पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन एक अप्रैल के बाद इस अघोषित आय पर आपको 137 फीसदी तक का जुर्माना देना होगा। बेहतर है कि आप समय सीमा के अंदर इसे जमा कर दें।
इसके अलावा खास बात ये है कि दो-पहिया और छोटे वाहनों का इंश्योरेंस रिन्यू करवा लें, 1 अप्रैल से इंश्योरेंस कराने पर अब आपको ज्यादा रकम देनी पड़ेगी। 1 अप्रैल से मोटरसाइकिल, कार जैसे वाहनों के बीमा महंगा होने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि 2015-16 फाइनैंशियल ईयर के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 है। बिना देर किये आप रिटर्न फाइल करें। उसके बाद इनकम टैक्स विभाग आपका टैक्स रिटर्न फाइल करने से इनकार कर सकता है। अगर आपने 2015-16 का टैक्स रिटर्न 31 मार्च से पहले फाइल नहीं करवाया तो इसके लिए आप पर 5000 रुपये की पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। कुछ और बातें भी हैं, जिनका ध्यान रखना आपको बेहद जरूरी है।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि 31 मार्च तक केवाईसी के रूप में आधार कार्ड और पैन कार्ड बैंक में जमा जरूर कराएं। जिनके पास पैनकार्ड नहीं है, वो अपने बैंक की ब्रांच से फॉर्म 60 लेकर उसे जमा कर दें। इसके अलावा खास बात ये भी है कि वित्त विधेयक के पास होने के साथ ही लोकसभा ने आम बजट 2017-18 के कामों का निपटारा कर दिया है। बजट में प्रस्तावित टैक्स से जुड़े नियम अब 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। कुल मिलाकर ये वो बातें है, जिनका आपको ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मोदी सरकार नए नियमों को लागू कर रही है और 1 अप्रैल से इन्हें लागू कर दिया जाएगा। अगर आप इन नियमों के तहत पहले ही अपने काम नहीं निपटाएंगे तो हो सकता है कि आने वाले वक्त में आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें और सबसे पहले ये काम निपटा लें।
