सावधान! अब चलती ट्रेन में मेडिकल सुविधाओं का लाभ लेना पड़ेगा महंगा, इतना लगेगा चार्ज

भारतीय रेल में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी होने पर डॉक्टर कि जो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी अब उस पर भोपाल रेल मंडल समेत कई रेल मंडलों में चार्ज लगाए जाने की खबर सामने आ रही है।

भारतीय रेल के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि रेलवे निशुल्क मिलने वाली सुविधाओं पर चार्ज लगाने की तैयारी कर चुका है भारतीय रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार अब तक जो सुविधाएं निशुल्क मिला करती थी उनमें कुछ चार्ज लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि अभी तक अगर आप रेल में सफर कर रहे हैं आपकी किसी सहयात्री को किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की आवश्यकता हो रही है तो वह तुरंत नजदीकी रेलवे स्टेशन पर निशुल्क सुविधा प्राप्त करने का अधिकारी था परंतु रेलवे ने अब इसमें भी चार्ज लगा दिया है।

डीसीएम विजय प्रकाश के अनुसार अब मेडिकल इमरजेंसी में डॉक्टर बुलाने पर यात्री से ₹120 पर यात्री चार्ज किए जाएंगे जिसमें फर्स्ट एड बॉक्स की दवाइयां भी सम्मिलित है लेकिन अगर यात्री किमी अन्य दवाइयों की मांग भी करता है तो उसे उसका अलग से भी चार्ज देना पड़ेगा यानी उसे ₹120 के अलावा भी चार्ज देना पड़ सकता है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles