मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ते कोरोना को लेकर कहा, प्रदेश में अप्रैल के अंत तक हो सकते है 1 लाख एक्टिव मरीज

मध्य प्रदेश में बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अप्रैल के अंत तक राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख पहुंच सकती है। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है इससे मरीजों की संख्या इस महीने के अंत तक एक लाख तक पहुंच सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में कोरोना केयर सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर व भोपाल में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल भवनों का पता लगा रहा है, जहां इस प्रकार की सुविधा बनायी जा सके।

ऑक्सीजन की बढ़ी डिमांड पर कहा

उन्होंने ने कहा, ‘तीन दिन पहले तक प्रतिदिन 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती थी। शुक्रवार को प्रदेश में 180 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

गुरुवार को 2000 रेमडेसिवीर मिले


इस पर कहा, ‘हमें गुरुवार को 2000 इंजेक्शन (रेमडेसिवीर) मिले हैं। प्रदेश सरकार ने एक लाख इंजेक्शन खरीदने का निर्णय लिया है और यह मिलना शुरु हो गया है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार वेंटिलेटर की भी व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा, ” केंद्र से हमें जल्द ही 350 वेंटिलेटर मिलेंगे। 

अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील


मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के फैलने से रोकने में मदद के लिए लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी की प्रदेश में स्थिति पर वह शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन समितियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक करेंगे।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles