देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने 18 साल के अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। लेकिन अब वैक्सीन की उत्पादन क्षमता पर सवाल उठाया जा रहा है। ऐसे में भारत बायोटेक की तरफ से बयान आया है कि साल में कोवैक्सीन की 70 करोड़ खुराक बढ़ाई जा सकती है।
कंपनी ने बताया कि भारत बायोटेक कम समय में कोवैक्सीन बनाने की क्षमता का विस्तार करने में सक्षम है। इसका मुख्य कारण विशेष रूप से डिज़ाइन किये गए BSL-3 सुविधाओं की उपलब्धता है। कंपनी ने यह भी कहा कि टीका निर्माण में क्षमता विस्तार एक लंबी प्रक्रिया है। जिसके लिए कई करोड़ रुपये और कई वर्षों के निवेश की आवश्यकता होती है।
बता दें कि कोवैक्सीन को दुनिया के कई देशों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही 60 के करीब देशों में बातचीत जारी है। मैक्सिको, फिलीपींस, ईरान, पैराग्वे, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, गुयाना, वेनेजुएला, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे सहित कई अन्य देशों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।
