कांग्रेस की शरद कौल और आप की नेहा हुई भाजपा में शामिल।

विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहडोल से कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य शरद कौल आज भाजपा में शामिल हो गयी। शरद ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जॉइन की।

वहीं आम आदमी पार्टी की पूर्व मीडिया समन्वयक नेहा बग्गा नही भी आज भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि “नेहा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए विकास कार्य से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। वहीं नेहा ने कहा कि उन्हें पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगी।

आम आदमी पार्टी ने किया नेहा से किनारा।

नेहा बग्गा के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह डेढ़ साल पहले पार्टी छोड़ चुकी है और फिलहाल उनका पार्टी से कोई संबंध नही है। 2018 विधानसभा चुनाव में भी नेहा की कोई भूमिका नही है। नेहा को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles