यूपी में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी और धनबल का जमकर इस्तेमाल किया।
मायावती ने आगे कहा कि ‘बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी ताकि एसपी और बीएसपी के बीच दोबारा दूरी बढ़ जाए। हम बीजेपी के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे’
I would like to tell BJP and company that their malpractices will not succeed in breaking the ties between SP and BSP. Yesterday's results have not affected the SP-BSP tie up in any way, not even by an inch: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/vVKR6TgmZq
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2018
अपने इस बयान से मायावती ने साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा और राज्यसभा चुनाव के नतीजों इस पर कोई असर नहीं पड़ा है।
मायावती ने आगे कहा कि ‘गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी को मिली करारी हार को भूलाया नहीं जा सकता है, चाहे इसके लिए वह जितनी भी कोशिश कर ले। मोदी और योगी की परंपरागत सीट पर 28 साल बाद जो धब्बा लगा है, वह इस अनैतिक जीत से धुलने वाले नहीं है’
