राहुल गांधी अब राजनीति के माहिर खिलाडी हो गए है । वह एक के बाद एक भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोल रहे है । राहुल गांधी अब जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक कांग्रेस को मजबूत करने में लगे है ।
कांग्रेस के भावी अध्यक्ष ने इसी सिलसिले को कायम रखते हुए आज ट्विटर पर हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर को शेयर करते हुए लिखा की –
मौसम का हाल : चुनाव से पहले आज गुजरात में होगी जुमलों की बारिश
मौसम का हाल:
चुनाव से पहले गुजरात में आज होगी जुमलों की बारिशhttps://t.co/Fwj9UBf1cZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2017
आपको बता दें कि राहुल गांधी का यह बयान नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे पर आया है । आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव आने वाले है और नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करने वाले है ।
चुनाव के पहले मोदी जी जहाँ जाते है वहाँ से अपना रिश्ता जोड़ लेते है और जुमलों की जबरदस्त बारिश करते है । इसी को लेकर राहुल गांधी का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है ।
