ताजमहल पर चल रही बहस के दौरान भाजपा नेता संगीत सोम का विवादित बयान आया है । अब संगीत सोम के इस बयान का AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुहतोड़ जवाब दिया है ।
दरअसल बीजेपी विधायक संगीत सोम ने एक कार्यक्रम में कहा कि, लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल को देश की ऐतिहासिक इमारतों की सूची से निकाल दिया । ये कैसा इतिहास है जिसमें एक बेटे ने अपने पिता को ही कैद में डाल दिया था।
संगीत सोम ने आगे कहा कि इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिंदुओं का सर्वनाश किया। बीजेपी सरकार देश के इतिहक़स से बाबर , अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को निकालने का काम कर रही है।
संगीत सोम के इस बयान का जवाब देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है । असदुद्दीन से प्रधानमन्तरी मोदी से सवाल करते हुए पूछा है कि अगर ताज महल गद्दारों ने बनवाया था तो फिर लाल किला भी गद्दारों ने बनवाया है । क्या प्रधानमंत्री मोदी लाल किला से तिरंगा फहराने भी बंद कर देंगे ?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पर्यटन विभाग ने कुछ समय पहले एक सूची जारी की थी। जिसमें ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों की सूची से ताज महल का नाम गायब था ।
