सलमान पर भड़की शिवसेना, कहा-पाकिस्तानी एक्टर्स ज्यादा पसंद है तो खुद भी पाकिस्तान जाने की कर ले तैयारी। 


Newbuzzindia: भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध लगातार बिगड़ रहे है और उरी अटैक के बाद से इन संबंधों में गहरी खाई बन गयी है। और इन्ही संबंधों का असर सीधे तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों पर भी पड़ा है जो भारत में रह रहे है और काम कर रहे है।

शिवसेना ने इन पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दी थी। जिसके बाद बॉलीवुड सितारे सलमान खान पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में आये थे। और कहा था कि ‘वे कलाकार हैं आतंकी नहीं। सरकार उन्हें परमिशन और वीजा देती है। वो आतंकी थे, ये कलाकार हैं, वर्क परमिट हमारी सरकार देती है उन्हें। सर्जिकल स्ट्राइक में जो मारे गए वो आतंकी थे, उन्हें मारा तो ठीक किया’।

सलमान खान के इस बयान के विरोध में शिवसेना और एमएनएस मैदान में आ गयी है । शिवसेना की मनीषा कायंदे ने सलमान खान को साफ़ लफ़्ज़ों में हिदायत दी है कि ‘आपको पाकिस्तानी कलाकार इतने पसंद है तो आपको भी पाकिस्तान शिफ्ट हो जाना चाहिए। 

राज ठाकरे ने भी सलमान खान के बयान का विरोध करते हुए कहा कि, हमें समझने की जरूरत है कि जौ सैनिक हमारे बॉर्डर की रक्षा करते हुए शहीद होते हैं उनकी पाकिस्तान से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। जो गोलियां उन्हें लगती हैं वो असली होती हैं, फिल्मी नहीं जो सलमान अपनी फिल्मों में झेलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles