कोरोना महामारी के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन (Oxygen) की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।
दरअसल अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा कि हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। पीठ ने यह भी कहा कि , हम किसी को भी नहीं माफ नहीं करेंगे। अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके और उन्हें दंड दिया जा सके।
बात दे कि पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग मौत के शिकार होते जा रहे है। मध्यप्रदेश में भी ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऑक्सीजन के लिए पिछले 30 घंटों से भेल के बाहर लंबा जाम लगा था । एंबुलेंस से लेकर ऑटो तक ऑक्सीजन के लिए लाइन में लगे हैं। इसके बावजूद भी ऑक्सीजन के एक-दो सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहे।
