दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। आज से लेकर सोमवार तक राज्य में कर्फ्यू लगाया गया है।
कोरोना महामारी के चलते अत्यंत खराब हालत के मद्देनज़र दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार तक कर्फ़्यू
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 19, 2021
- सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे.
- दिल्ली में रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी. होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत रहेगी.
- अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी.
