2008 में ओड़िसा के कंधमाल जिले में अल्पसंख्यक आदिवासियों और दलितों पर हुई व्यापक हिंसा पर फिल्म निर्देशक केपी शशि द्वारा बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन आज रविन्द्र भवन में होगा। “वॉइसेस फ्रॉम रुइंस- कंधिमल इन सर्च ऑफ़ जस्टिस” शीर्षक पर बनाई गयी यह फिल्म हिंदी में है और सब टाइटल्स अंग्रेजी में है। संगठन ‘हम सब’ की ओर से इस फिल्म का प्रदर्शन और चर्चा शाम 4 :30 बजे की जाएगी।
