विज्ञान भवन में शिक्षकों का हुआ सम्मान

शुक्रवार को नेहरु नगर स्तिथ विज्ञान भवन में मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 3 नवाचारी विज्ञानं शिक्षक और 145 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षिकों में भिंड के सत्यभान सिंह भदौरिया, शाजापुर के ओमप्रकाश पाटीदार और डीएन सुरेश को सम्मानित किया गया। इस तीनों शिक्षकों को 25000 रुपये नगद एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। इसके साथ ही समारोह में शामिल 145 विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि का चेक और प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इन विद्यार्थियों का चयन साइंस ओलम्पियाड, गणित ओलम्पियाड, राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार और भारत विज्ञान मेला प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया था।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए वैज्ञानिक कपिल त्रिपाठी ने समारोह में शामिल छात्रों से कहा कि “विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिये। ‘शार्ट कट’ का रास्ता नहीं चुनना चाहिये। एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान ज्ञान की ललक है। ज्ञान,प्रेरणा और प्रवृत्ति तीनों को मिलाकर चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।” वहीं समारोह की अध्यक्ष कर रहे महानिदेशक नवीन चंद्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को पुरस्कार देने का उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही प्राचीन काल में भारत की उन्नति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विशुद्ध और प्रयुक्त विज्ञान दोनों में अनुसंधान से राष्ट्र अच्छी आर्थिक उन्नति करता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles