छात्रों ने मनाया संत हिरदाराम साहिब का महाप्रयाण दिवस

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्तिथ नवनिध हासोमल लखाब्लिक स्कूल में संत हिरदाराम साहिब के महाप्रयाण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राथना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती एवं संत हिरदाराम साहिब के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए विद्यालय के मैनेजमेंट इंचार्ज मनोहर वासवानी ने कहा कि नवनिध संतजी का समस्त जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। संतजी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों व असहायों की सेवा और सहायता में बिताया। उनके द्वारा चलाए जाने वाले कॉलेजो और स्कूलों का लाभ आज असंख्य लोग ले पा रहे हैं। संतजी को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम सभी उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें एवं सेवा कर्म को अपने जीवन का ध्येय बनाएँ। बता दें कि इस अवसर पर शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी के सचिव एसी साधवानी, मैनेजमेंट इंचार्ज मनोहर वासवानी, विद्यालय प्राचार्य मनीष आरके जैन और उपप्राचार्या अमृता मोटवानी उपस्थित थी।

केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूल में छात्रों ने की गुरुवंदना

करोंद स्तिथ केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूल और कला लक्ष्मणदास वेंसीमल गनवानी फ़ाउंडेशन स्कूल में भी श्रद्धा और सादगी महाप्रयाण दिवस मनाया गया। शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इन स्कूलों में शुक्रवार को संत हिरदाराम साहिब के महाप्रयाण दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा भक्तिमय गुरुवंदना का गायन कर संत जी का पुण्य स्मरण किया गया। विद्यालय की शिक्षिका प्रीति भट्ट, कामना शर्मा और सुमन नाहर ने कार्यक्रम में संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब के जीवन और उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कल्याणकारी कार्यों के विषय में जानकारी दी गई ।

वहीं शिक्षिका रेखा श्रीवास्तव और रचना दुबे ने कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किये। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए संत जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या आशा सिंह जी ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी पर ये ईश्वर की कृपा है कि हम परमहंस संत जी से जुड़ी हुई संस्था में कार्य कर रहे हैं तथा आप सब अध्ययन कर रहे हैं। इस प्रकार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी पर संत जी का आशीर्वाद है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर मानवता की सेवा के कार्य करने का दंढ़ संकल्प करना चाहिए और सिद्ध भाऊजी की बताई प्रत्येक बात का अनुसरण करके नितप्रति अपने आपको संस्कारवान और परिश्रमी बनना चाहिए । हमें संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी द्वारा बताए गए मार्ग एवं दी गई शिक्षा का पालन करना चाहिए । हम सभी को सेवा ,सुमिरन एवं सादगी का मार्ग को अपनाना चाहिए ।

मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल में भी मनाया गया महाप्रयाण दिवस

शुक्रवार को भोपाल के मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल में भी संत हिरदाराम साहिबजी का ‘महाप्रयाण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा, माँ भारती और संत हिरदाराम साहिबजी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, गुरूमंत्र एवं नारायण धुनि के सुमधुर स्वरों के साथ किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को परमहंस हिरदाराम साहिब जी के व्यक्तित्व, जीवन आदर्श, सिद्धांत एवं कृतकार्य से परिचित कराना था। इस दौरान वहां मौजूद रहे संत सिद्ध भाऊजी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे मानव जीवन की सार्थकता तभी है जब हम प्राणीमात्र के प्रति कल्याण की भावना रखते हुए, मानवीय मूल्यों से युक्त होकर दया, परोपकार, परसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएँ। वहीं संस्थान के सचिव ऐसी साधवानी ने इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संत जी ने नि:स्वार्थ सेवा भाव के कार्य जैसे नि:शुल्क नेत्र शिविर, जरूरतमंद कन्याओं का विवाह, ग्रीष्म काल में शीतल जल की व्यवस्था तथा अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की। इनका उद्देश्य था, “मानव सेवा ही माधव सेवा है” अत: छात्र इन कार्यों से प्रेरणा लेकर स्वयं को संस्कारी बनाए। इसके लिए वे माता पिता के चरण स्पर्श करें व उनके प्रति आदरभाव रखें, जीवों के प्रति दयाभाव, र्इमानदारी, निस्वार्थ सेवा, परोपकार, धैर्य, संयम को जीवन में आत्मसात करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles