मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की कोविड के इलाज के लिए रेट लिस्ट

मध्य प्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। भोपाल में अधिकारियों ने कई अस्पतालों से अब तक मरीजों के 18 लाख रुपये लौटवाए हैं। और साथ ही कुछ अस्पतालों की रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई शुरू हुई है। लेकिन अब राज्य सरकार ने कोविड के इलाज के लिए रेट तय कर दिए हैं।

बता दे कि तय रेट से अस्पताल ज्यादा बिल लेते है तब मरीज के परिजन इसकी शिकायत कर सकते है।और sarthak.nhmmp.gov.in/covid/ पर भी जाकर लोग सरकार की तरफ से घोषित रेट को देख सकते है। इसके साथ ही निजी एंबुलेंस के लिए भी राज्य सरकार ने रेट तय कर दिए हैं। सरकार ने आदेश दिए हैं कि इससे अधिक चार्च करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के नेतृत्व में एक कमिटी गठित की है। इसमें संजय दुबे प्रमुख सचिव, प्रतीक हजेला प्रमुख सचिव, और संजय गोयल सचिव है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles