“”अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों द्वारा बगावत करने के बाद कांग्रेस भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गई है । इसी क्रम मे कांग्रेस द्वारा कांग्रेस द्वारा जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है “”
Newbuzzindia: लोहाघाट में मोदी जवाब दो भाजपा हिसाब दो के रैली के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल अधिकारी के नेतृत्व एक रैली निकली गई.
रैली में जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की. वही हजारों की संख्या में लोगों को रैली में देखकर किशोर उपाध्याय गदगद नजर आए.
लोहाघाट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पर सवाल खड़े किए. भाजपा पर चुनी सरकार राज्य सरकार को गिराने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए. वही किशोर उपाध्याय ने कहा उत्तराखंड में भाजपा और मोदी सरकार गिराने में कामयाब नहीं हुए लेकिन अरुणाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा ने भाजपा मुक्त भारत की शुरुआत कर दी है. जब की राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है कि उतराखंड से जीत गए पांचों सांसद के साथ पूरी केंद्र सरकार भारत के 11 हिमलाय राज्य के खिलाफ काम कर रही है.
हालाकि कांग्रेस की मोदी जवाब दो भाजपा हिसाब दो के रैली इस रैली में 2017 की चुनाव की तैयारी में लगे जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल अधिकारी भीड़ जुटाने में कामयाब नजर आए.वहीं अन्य उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के रैली और जनसभा स्थल से नदारद दिखने से कई सवाल भी खड़े किए.
