चित्रकूट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 14,333 वोटों से जीती कांग्रेस !

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में चल रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को करारी हार झेली पड़ी है। आपको बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी को 22000 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।
आप को बता दें कि वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरु होनी थी लेकिन सतना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिन कमरों में ईवीएम रखी थी उसकी चाभी गुम हो गई। इसके बाद ताला तोड़कर वोटों की गिनती शुरू की गई।
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन होने के चलते चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। बीते तीन चुनाव से प्रेम सिंह ही यहां से जीतते आ रहे थे। इस बार यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के बीच था।
अगले साल के अंत तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चित्रकूट विधानसभा में जीत दर्ज करने का फायदा कांग्रेस को 2018 में जरूर देखने को मिलेगा। 

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles