डर छोड़कर संसद में आएं प्रधानमंत्री , दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा : राहुल गांधी

Newbuzzindia : नोटबंदी के फैसले पर माफी की मांग और सदन में जारी के गतिरोध के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी पर बाहर बोल रहे हैं। संसद में आएं बहस करें। हम अपनी बात रखेंगे। आप अपनी बात रखिए। बहस हो जाए सब साफ हो जाएगा। प्यार से हम बोलेंगे, प्यार से आप बोलिए।

उन्होंने नोटबंदी पर बीते दिनों में पीएम मोदी के भावुक होने पर चुटकी भी ली है। उन्होंने कहा है कि कहीं रो देते हैं, कभी हंसते हैं। मोदी जी पहले हंस रहे थे फिर तीन चार बार रोना आया। सदन में आइए फिर देखना कौन सा इमोशन दिखाई देता है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

तो वहीं, आज भी संसद के दोनों की कार्यवाही नोटबंदी पर हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दोपहर बाहर बजे तक के लिए स्थगित हो गई। बता दें कि एक पुस्तक विमोचन के मौके पर पीएम ने कहा कि विपक्ष कालेधन के समर्थन में है। वो नोटबंदी पर इसलिए हंगामा मचा रहे हैं कि उन्हें समय नहीं मिल पाया।

इसी बीच, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में आज कहा है कि हम कल (गुरुवार को) सदन को चलने देना चाहते थे। पीएम के शुक्रगुजार हैं कि वह कल सदन में थे। मैं हालांकि पूछना चाहूंगा कि वह चर्चा के लिए यहां आए थे या सिर्फ प्रश्नकाल के लिए? अगर वह यहां प्रश्नकाल के लिए थे तो सदन के चलने पर भी कोई प्रश्न नहीं उठना चाहिए।
नोटबंदी पर एक तरफ सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दल एकजुट हैं

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles