Newbuzzindia: बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है । मायावती ने पाकिस्तान हमले पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है । मायावती ने कहा है कि मोदी सरकार पाकिस्तान नीति को लेकर देश को गुमराह कर रही है ।
गौरतलब है कि मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पाकिस्तान में उरी आतंकी हमले में शहीद हुए 18 भारतीय जवानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के मामले में प्रधानमंत्री मोदी गुमराह कर रहे हैं।
उरी हमले के बाद देश में आक्रोश
मायावती ने कहा कि उरी हमले में 18 जवानों के शहीद होने के बाद देश के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। ऐसे में लोगों की भावनाओं को आदर करते हुए पीएम मोदी को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से पाकिस्तान कश्मीर में हमले कर रहा है।
देश की सुरक्षा करने में मोदी सरकार नाकाम
उरी हमले में उन्होंने क्रेंद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा कर पाने में नाकाम है। इससे पहले मायावती ने सैनिकों की शहादत पर दुख व्यक्त किया।
