Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को भाजपा जहां देश के लिए बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीँ विरोधी इसे मोदी सरकार का एक और जुमला करार दे रहे है ।
मोदी सरकार के 2 साल होने के बाद अब देखा जाए तो “मेक इन इंडिया” अभियान की हवा नकलती दिखाई दे रही है । हाल ही में जियो के विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल होने के बाद बवाल हो गया था ।
नरेंद्र मोदी की तस्वीर जियो के विज्ञापन में इस्तेमाल करने बाद विरोधिओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था । आलोचकों का कहना है कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल को छोड़कर जियो का विज्ञापन कर रहे है ।
देखा जाए तो जियो के सारे मोबाइल चीन में बनाए जा रहे है और मेक इन इंडिया की बात करने वाले नरेंद्र मोदी चीन में बने उत्पाद का विज्ञापन कर रहे है ।
गौरतलब है कि जियो के सारे मोबाइल चीन की कंपनी lyf द्वारा बनाए जा रहे है । यहां तक की जियो मोबाइल के बॉक्स पर भी “मेड इन चाइना” साफ़ तौर पर लिखा हुआ है ।
