मोदी सरकार की विफलता के कारण कश्मीर में हुआ खून खराबा : कांग्रेस

Newbuzzindia: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कश्मीर घाटी में हिंसा रोकने में जम्मू कश्मीर सरकार तथा केन्द्र दोनो विफल रहे जिसके कारण वहां इस साल देश के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक खून खराबा हुआ है। कांग्रेस ने यह आरोप पार्टी के मुख पत्र ‘कांग्रेस संदेश’ के ताजा अंक के संपादकीय में लगाया गया है।

पार्टी ने कहा है कि घाटी में हिंसा के दौरान 65 लोगों की मौत हुई और चार हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके कारण 2016 का साल देश के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक खून खराबा वाले वर्ष के रूप में दर्ज होगा।

पार्टी ने आतंकवादी की मौत के कारण वहां भड़की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है लेकिन आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार तथा राज्य की भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार हिंसा को रोकने में असमर्थ रही है जिसके कारण हिंसा का दौर लम्बा चला और बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

कश्मीर घाटी पहले से ही संकट के दौर से गुजर रही थी लेकिन हिंसा के दौरान संकटग्रस्त घाटी में अनवरत दमन की कार्रवाई ने स्थिति को और खराब किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles