Newbuzzindia : मोदी जी हम देशभक्त है । नोटबंदी पर हम आपके साथ है । नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियां भी हमने किसी को नही बताई । में रोज सुबह सुबह बैंक जा कर लाइन में लग जाता हूँ । पैसे न मिलने पर भी चुपचाप घर आ जाता हूँ ।
मोदी जी 5 दिन लाइन में लगने के बाद मुझे 2,000 का नोट भी मिला था । सभी देशभक्तों की तरह मैंने भी दो हजार के नोट के साथ सेल्फी ली । सेल्फी लेकर मैंने उसे facebook और Twitter पर भी डाली । फोटो के साथ साथ मैंने नोट की काफी तारीफ भी की ।
मोदी जी नोटबंदी के कारण मैं काम पे नही जा पाया जिसके कारण मेरी नौकरी चली गई फिर भी देशहित में किसी से शिकायत नही की ।
मेरे पड़ोस में रहने वाली एक कमला चाची बीमार हो गई , पैसे न होने के कारण वह इलाज नही करवा सकीं और उनकी मौत हो गई । मैंने उनके परिवार को समझाया कि मोदी जी कालेधन की लड़ाई लड़ रहे है । चाची की मौत देशहित में हुई है इसलिए उन्हें शहीद माना जाएगा । इसके बाद मुझे जो चप्पलें पड़ी वह सभी मैंने “भारत माता की जय” बोलते हुए खा लीं ।
मोदी जी मैंने देखा की गरीब के यहाँ खाना नही है । फुलकी के ठेले पर ग्राहक नही है । दुकानों में मजदूर नही है । मंडी में सब्जी नही है । किसानों के पास खाद नही है । इन सबके बाद भी मैंने विरोध करने वालों का विरोध किया । मैंने उनको समझाया कि देश के लिए हमारे सैनिक बॉर्डर पर इतनी तकलीफे सहते है तो आप इतनी सी तकलीफें नही से सकते ।
मोदी जी मैं मानता हूँ की नोटबंदी का विरोध करने वाले सारे नेता देशद्रोही है । मैंने राहुल गांधी और केजरीवाल समेत सभी देशद्रोही नेताओं को Twitter पर खूब गालियां दी ।
मोदी जी में नही जानता की कालाधन होता क्या है और कालाधन कैसे कमाया जाता है । मुझे तो बस इतना याद है कि आपने कहा था कि आपकी सरकार बनेगी तो कालाधन आएगा । आपने कहा था कि कालाधन आने पर हमारे खाते में 15 लाख दिलवाएंगे । मुझे आपकी देशभक्ति पर भी पूरा भरोसा है । जो लोग आपको जुम्लेबाज कहते दरअसल वो लोग देश विरोधी है ।
मोदी जी में देशहित में सारी तकलीफें सह लूंगा । बस एक बात बता दीजिए की मेरे खाली पड़े जनधन खाते में 15 लाख कब आएँगे ?
– एक गरीब देशभक्त
