आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाले में किया गिरफ्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शराब नीति केस में कथित घोटाले को लेकर पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हुए. फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने कस्टडी में लिया. अब आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की गिरफ्तारी की खबर है. ED के सूत्रों के मुताबिक, वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमानतुल्लाह खान गुरुवार (18 अप्रैल) को ED के सामने पेश हुए थे. ED दफ्तर में करीब साढ़े 9 घंटे उनसे पूछताछ हुई, जिसके बाद एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

अमानतुल्लाह खान ओखला से विधायक हैं. 2020 में आम आदमी पार्टी ने ओखला से अमानतुल्ला खान को फिर से मैदान में उतारा था. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. अमानतुल्ला खान अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं. ओखला विधानसभा में वो अक्सर विपक्षी दलों के निशाने पर भी रहे.

अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया. इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है. AAP विधायक पर ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड का गलत इस्तेमाल किया है. दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन CEO ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था. जांच के दौरान अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों से कैश बरामद हुए थे.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles