फेक न्यूज: किसानों की कर्जमाफी पर यू-टर्न लेते हुए राहुल गाँधी का विडियो वायरल

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को हराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में राहुल गाँधी चुनाव जीतने के बाद कर्जमाफी के वादे पर यू-टर्न मारते हुए कह रहे है कि किसानों की समस्या के लिए कर्ज माफ़ी कोई समाधान नही है। इस विडियो को भाजपा समर्थकों के साथ ही आम जनता भी काफी शेयर कर रही है। विडियो शेयर करते हुए लोग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर किसानों को धोका देने का आरोप भी लगा रहे है।

वहीं इस विडियो की पड़ताल करने के बाद पता चला है कि यह फेक विडियो है। दरअसल विडियो के पहले हिस्से में राहुल गाँधी एक चुनावी सभा में 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ़ करने की बात कर रहे है, यह विडियो असली है। राहुल गाँधी ने पाँचों चुनावी राज्यों में किसानों की कर्जमाफी को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। वहीं विडियो का दूसरा हिस्सा तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गाँधी की प्रेस वार्ता का क्लिप किया हुआ हिस्सा है। दरअसल प्रेस वार्ता में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गाँधी ने कहा था कि “मैंने अपने भाषणों में बोला की क़र्ज़ माफ़ी एक सपोर्टिंग स्टेप है। क़र्ज़ माफ़ी सोल्युशन नहीं है। सोल्युशन ज़्यादा काम्प्लेक्स होगा। सोल्युशन किसानों को सपोर्ट करने का होगा, इंफ़्रास्ट्रक्चर बनाने का होगा, टेक्नोलॉजी देने का होगा और सोल्युशन, फ्रैंकली मैं बोलूं, सोल्युशन आसान नहीं है, सोल्युशन चल्लेंजिंग चीज़ है और हम उसको करके दिखाएंगे। बट वो, उसमे, किसानों के साथ हमें काम करना पड़ेगा, देश की जनता के साथ काम करना पड़ेगा, और वो हम करेंगे।”

गौरतलब है कि इस फेक विडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। भाजपा समर्थक पेजों के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस फेक को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles