उत्तराखंड से मुख्यमंत्री ने दिया अजीबो-गरीब बयान, कहा कुंभ की तुलना मरकज से करना गलत

अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार पुनः अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ में मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना वायरस नहीं फैलेगा और इसकी मरकज से तुलना करना सरासर गलत बात है।

रावत ने कहा कि पिछले साल निजामुद्दीन मरकज से जो कोरोना वायरस फैला था वह हरिद्वार और उत्तराखंड में नहीं फैल सकता क्योंकि यहां पर खुला वातावरण है।

हरिद्वार में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ पर रावत ने कहा कि हमने 16 घाट बनाए हैं जिसमें श्रद्धालु डुबकी लगा सकते हैं इसकी तुलना मरकज से करना गलत है । आपको बता दें कि कुंभ में तीसरा शाही स्नान चल रहा है और कोरोना वायरस के गाइडलाइन का बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा है जिससे कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कुंभ मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, दूसरे शाही स्‍नान में 31 लाख से ज्‍यादा भक्तों ने हिस्सा लिया था। और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान रविवार रात 11:30 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक महज 18,169 श्रद्धालुओं की कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिसमें से 102 पॉजिटिव पाए गए हैं।

अखिलेश यादव भी कोरोना से संक्रमित पाए गए है। अखिलेश के केस में चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि वे हाल ही में हरिद्वार कुंभ मेले में हिस्सा लेकर लौटे थे। यानी कोरोना संक्रमण कहीं न कहीं कुंभ मेले में भी फैल रहा है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles