कांग्रेस की मांग मध्यप्रदेश में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिख कर मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की है।

अब्बास ने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना से हालात बेक़ाबू हो गए हैं लेकिन सरकार दमोह उपचुनाव में व्यस्त है, कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि जिन लोगों की जवाबदेही जनता के प्रति होना चाहिए वो चाहे मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया हों जो कभी दमोह तो कभी बंगाल में प्रचार करते दिखाई देते हैं या फिर स्वास्थ्य मंत्री जो उपचुनाव में तो घर घर जा कर प्रचार कर रहे हैं लेकिन आम जनमानस की सुध लेने का वक्त उनके पास नही है। ऐसे हालात में सरकार का बने रहना उचित नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज का पत्र



अब्बास ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की जगह पर प्रेस में आ के बयान देने पर भी सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री के रोज़ाना के पौधा रोपण पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा है कि शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर ऐसे हालात में पौधा लगाना ठीक नहीं है।

अब्बास हफ़ीज़ का कहना है कि “मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में ऑक्सिजन की भारी कमी है और लोग परेशान हैं पर सरकार की प्राथमिकता चुनाव है तो ऐसे हालात में जनता के लिए सरकार किस काम की, महामहिम को ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लगा के मध्य प्रदेश की जनता की जान बचानी चाहिए”।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles