अपराध
Tag: crime
‘कांग्रेस के लिए वोट बैंक से बढ़कर कुछ भी नही है मुस्लिम समुदाय !’
Newbuzzindia: कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया तथा उन्हें कभी विकास की राह पर आगे बढऩे नहीं दिया। इस वजह से मुस्लिम समुदाय विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाया। अब मुस्लिम समुदाय कांग्रेस की इस चाल को समझ चुका है। उसका दामन छोड़ भाजपा के साथ जुड़ विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। यह बात राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमेन अबुबकर नकवी ने कही।
शुक्रवार को नकवी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा अनिवार्य है तथा मुस्लिम समुदाय का युवा वर्ग आज शिक्षा को अंगीकार कर रहा है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर वचनबद्ध है तथा कई कार्यक्रम हाथ में लिए हैं। समुदाय के लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।
आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से नबार्ड कीर योजना के तहत वक्फ की जमीन पर निर्माण करने तथा उसका सामाजिक कार्य में उपयोग करने विशेष सहयोग भी दिया जा रहा है। इससे यह सम्पत्तियां सुरक्षित हो जाएंगी।
जब बांग्लादेश और पाकिस्तान में ट्रिपल तलाक बैन है, तो भारत में क्यों नहीं ? : तस्लीमा नसरीन
NewBuzzIndia: अपने नास्तिक रवैये की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली बांग्लादेशी साहित्यकार तस्लीमा नसरीन ने एक निजी टीवी चैनल को अपना इंटरव्यू दिया और ट्रिपल तलाक को ले कर के अपनी राय स्पष्ट की।
NDTV को दिए अपने इंटरव्यू में तस्लीमा ने कहा कि, जब बांग्लादेश और पाकिस्तान में ट्रिपल तलाक को बंद कर दिया गया है तो भारत में अब तक ऐसा क्यों नहीं हुआ ?
Today they are banning Pak actors, tomorrow they will ban me, a Bangladeshi writer: Taslima Nasrin to NDTV
— NDTV (@ndtv) October 19, 2016
NDTV के इस tweet को तस्लीमा ने retweet किया है। उनके इस समर्थन के विरोध में एक बहुत बड़ा तबका खड़ा हो सकता है पर यह बात सोचने और समझने की है कि मुस्लिम बहुसंख्यक देशों में भी जब ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को ठंडे बस्ते में बंद कर दिया गया है, तो भारत में ये राजनीतिक मुद्दा क्यों बना पड़ा है।
उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि आज पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन किया गया है, हो सकता है आगे आने वाले दिनों में उन्हें बैन कर दिया जाए।
https://twitter.com/ndtv/status/788760073472348160?p=v
सुशासन के तमाम सरकारी दावों की खुली पोल, विश्व के कुछ असुरक्षित देशों में है भारत
NewBuzzIndia: भारत सरकार भले अपने सुशासन और विकास का डंका पिटे जा रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति दयनीय है। हाल में ही आई इस लिस्ट से तमाम दावों और विकास के बोल पर करारा तमाचा है। ग्लोबल ट्रेवल एंड टूरिज्म के तरफ से जारी की गई विश्व के असुरक्षित दशों की इस लिस्ट में भारत 13वें स्थान के साथ टॉप 10 खतरनाक देशों में तो शामिल नहीं है। जारी लिस्ट के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से फिनलैंड दुनिया का नंबर वन देश है। पाकिस्तान को सेफ्टी एंड सिक्युरिटी लिस्ट में 3.04 नंबर हासिल हुए हैं जबकि फिनलैंड को 6.7 नंबर मिले है। पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब असुरक्षित देशों के मामले में भी पाकिस्तान को एक बार फिर झटका लगा है। असुरक्षित देशों के लिए जारी रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक देश है।
गौरतलब है कि यह लिस्ट ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिज्म ने जारी की है। पाकिस्तान के लिए ये पहला झटका नहीं है इससे पहले अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर ने अपनी एक लिस्ट ‘कंट्री थ्रेट इंडेक्स’ में पाकिस्तान को दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश बताया था।
ये है दुनिया के सबसे खतरनाक देश:-
1 . नाईजीरिया
2. कोलंबिया
3. यमन
4. पाकिस्तान
5. वेनेजुएला
6. इजिप्ट
7. ग्वाटेमाला
8. अल- साल्वाडोर
9. होंडुरास
10. थाईलैंड
11. केन्या
12. लेबनॉन
13. भारत
14. फिलीपींस
15. जमैका
ये हैं दुनिया के सुरक्षित देश
1. फिनलैंड: 6.7
2. कतर: 6.61
3. यूएई: 6.6
4. आईसलैंड: 6.5
5. ऑस्ट्रिया: 6.47
6. लग्जमबर्ग: 6.46
7. न्यूजीलैंड: 6.41
8. सिंगापुर: 6.4
9. ओमान: 6.38
10. पुर्तगाल: 6.33
RSS नही करता किसी धर्म से नफरत! संघ प्रमुख बोले- किसी धर्म को नजरअंदाज नही करना चाहिए।
Newbuzzindia: देश और विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (RSS) पर हमेशा से ही हिन्दू संगठन होने का आरोप लगता आ रहा है और आरएसएस को हिन्दू धर्म को छोड़कर अन्य धर्म का विरोधी भी माना जाता है। पर इस बार संघ की ओर से इस अवधारणा का खंडन किया गया है। संघ प्रमुख ने ऐसा बयान दिया है जिससे साबित हो जाता है कि संघ और संघ प्रमुख किसी भी धर्म का विरोध नही करते है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि ‘किसी को धर्म को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि वह राष्ट्र का आधार है और देश, परिवार के सिद्धांत पर चलता है तथा भारत में परिवार की संकल्पना अनूठी है।’ संघ प्रमुख का यह बयान उन लोगो के लिए तमाचे की तरह है जो कहते है कि संघ हिन्दू समर्थक है और अन्य धर्मों का विरोधी है।
आपको बता दे की संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह बयान जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के मौके पर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हो रहे एक कार्यक्रम मे कही । इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर भी मौजूद
सहयोगी शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा ‘यूपी चुनाव में होगी बिहार वाली हालत।’
NewBuzzIndia: महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में की हुई और यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली शिवसेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है ‘लखनऊ जाकर नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करनी चाहिए। पीएम का अगला लक्ष्य पीओके और बलूचिस्तान की आजादी है, इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।’
शिवसेना ने मुखपत्र यह भी लिखा है कि ‘अपोजिशन का मानना है कि अगर मोदी यूपी की यात्रा करते हैं तो वहां एक पॉलिटिकल माहौल पैदा होगा। मोदी वहां जाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा करें।’ शिवसेना के मुताबिक मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने के बाद भी बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका हाल यूपी में भी बिहार की जैसा ही होगा।
शिवसेना का यह भी कहना है कि बीजेपी वालों ने बिहार चुनाव के दौरान मोदी की छवि का दांव पर लगाया था फिर भी उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना भी यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। साथ ही इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे।
साध्वी प्राची का विवादित बयान , कहा- अच्छा हुआ गोड़से ने ‘गांधी’ को मार दिया।
Newbuzzindia: राजनीति में कुछ लोगों की पहचान विवादित बयान देने से ही होती है। ऐसा ही एक नाम है साध्वी प्राची ! जो की हमेशा से ही विवादित बयान देंने वाले राजनेताओं और धर्म गुरुओं के श्रेणी में सबसे ऊपर सुमार रहती है।
इस बार भी साध्वी प्राची ने गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी पर अत्यंत विवादित बयान देकर राजनीती में हलचल मचा दी है। साध्वी प्राची ने कहा- ‘मैं तो गांधी जयंती पर गोडसे को शुक्रिया करती हैं, क्योंकि अगर वह गांधी के सीने में गोली नहीं मारते, तो आज पूरा भारत मक्का मदीना में नमाज़ पढ़ रहा होता।’
साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को लेकर यहाँ तक कह दिया कि महात्मा गांधी कभी उनके रोल मॉडल नही हो सकते।
25 करोड़ भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान को मिटाने की खायी ‘कसम’ !
Newbuzzindia: भारतीय सेना ने उरी अटैक का डटकर जवाब दिया है और पाकिस्तान की जड़े हिलाकर रख दी है। जहाँ एक तरफ पाकिस्तान बौखलाया हुआ है वहीँ दूसरी तरफ भारत के मुस्लिम पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाने के लिए एकजुट हो गए है।
ऑल इंडिया इमाम संगठन के चीफ डॉ. उमेर इलयासी ने बुधवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन की तरफ से आयोजित सर्व धर्म संसद के आयोजन में कहा, जिस तरह से पाकिस्तान हमारे देश की मुखालफत कर रहा है इसके खिलाफ हमने आवाज बुलंद की है।
//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ac&ref=tf_til&ad_type=product_link&tracking_id=newbuzzindia-21&marketplace=amazon®ion=IN&placement=B000GIQT2O&asins=B000GIQT2O&linkId=84810b66e15968a25307e90f3fa13536&show_border=false&link_opens_in_new_window=false&price_color=333333&title_color=0066C0&bg_color=FFFFFF
हिंदुस्तान 125 करोड़ लोगों का देश है। भारत के 25 करोड़ मुसलमान ही पूरे पाकिस्तान को काफी है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों को भेजकर हमारे देश के सोते हुए सैनिकों पर कायरता का परिचय देते हुए हमला किया है। हम सभी लोगों ने इसकी निंदा की है हमने पाकिस्तान से कहा ऐ पाकिस्तान अब बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान में जो आतंकवादी अड्डे बने है अब वक्त आ गया है कि भारत उन्हें हमला कर नष्ठ करें। जो आतंकवादी हिंदुस्तान के अंदर आकर अपना इस तरह का काम करता है हम उसे भारत में दफनाने की जगह नही देंगे। भारत इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।
आपको बता दे कि इस सर्व धर्म संसद का आयोजन उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर में आल इंडिया इमाम संगठन की ओर से किया था । इस धर्म संसद में सभी धर्म गुरुओं ने भाग लिया और सभी धर्मों के लोग इस धर्म संसद के साक्षी बने। वहीँ इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने एक जुट होकर रहने की बात की।
मोदी पर हिंदू संगठनों का हमला, कहा ‘अहंकारी हैं मोदी, नहीं बनना चाहिए था प्रधानमंत्री।’
NewBuzzIndia:
प्रधानमंत्री मोदी को ले के हिंदू संगठनों के बीच जिस तरह की नाराजगी पैदा हो रही है वो अब खुल के सामने आने लगी है। लगातार कार्यक्रमों में मोदी से हिंदुत्व के मुद्दे को किनारे करने पर सवाल पूछे जा रहे हैं। विश्व हिन्दू महासंघ एवं युवा हिन्दू वाहिनी ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ-साथ कवि सम्मेलन भी आयोजित कराया। 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रभात परवाना नाम के कवि ने नरेंद्र मोदी पर एक कविता सुनाई। वीर रस की कविता में परवाना प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। अपनी कविता में प्रभात ने कई विवादित मुद्दों पर कलम चलाई है। प्रभात ने कविता में कहा है कि मोदी सबसे ऊंची कुर्सी पाकर ‘अहंकार में डूब’ गए हैं। प्रभात ने पूछा है कि ‘क्या यह मोदी वही मोदी है जो गुजरात से आया था ?’
“
गौरतलब है कि गोरक्षकों को गुंडा कहने पर हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया था। हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि पीएम ने किस आधार पर 80 फीसदी गौरक्षकों को गुंडा करार दिया है। इसके लिए वो पीएम को लीगल नोटिस भेजेंगे। वहीं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रेसीडेंट चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा था कि ‘नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के काबिल ही नहीं है। वह वाजपेयी की तरह उसी तरह लौटेंगे जिस तरह वह 2004 में लौटे थे।’ उधर, गौरक्षकों के मुद्दे पर गुजरात में विश्व हिन्दू परिषद ने भी कड़ा एतराज जताया है। विहिप ने प्रेस नोट जारी करते लिखा कि ‘1 लाख से ज्यादा गायों का क़त्ल हो रहा है, बावजूद कड़ा कानून नहीं है। गौरक्षक गुंडों के वेश में आते हैं, इस बयान से गौरक्षकों को सदमा लगा है।’
भाजपा विधायक ने दी खुली धमकी, कहा ‘अगर बकरीद पर हमारी भावनाएं आहत हुई तो अंजाम बुरे होंगे।’
NewBuzzIndia: हमेशा विवादों में रहने वाले बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने बकरीद आने पर सरकार और पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दे दी है। राजा सिंह ने कहा है कि ‘हमारी धार्मिक भावनाओं का सम्मान न किया गया तो खतरनाक हालात पैदा हो सकते हैं।’ राजा सिंह ने ऐसा बकरीद के मौके पर कथित तौर से होने वाली बैलों की बलि का उल्लेख करते हुए ऐसा कहा।
एक वीडियो में उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार और पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें कि राजा सिंह इससे पहले बीफ खाने वालों पर हो रहे हमले को सही ठहराते हुए हमलावरों का समर्थन भी कर चुके हैं।
संघ प्रचारक और भाजपा के पूर्व मंत्री राघव जी भाई सेक्स रैकेट में हुए दोषी, मिलेगी ये सज़ा
NewBuzzIndia: राघव जी भाई सेक्स स्कैंडल मामला सामने आने से मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा आ गया था। राघव जी भाई के नौकर राजकुमार दांगी ने हबीबगंज थाने में 5 जुलाई 2013 को राघव जी भाई के खिलाफ उसके साथ अननैचुरल सेक्स करने की शिकायत की थी। उस शिकायत पर आखिरकार कोर्ट का निर्णय आ ही गया। अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मंत्री पद और भाजपा से बाहर निकाले गए पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई के मामले में एडीजे डीके पालीवाल की स्पेशल कोर्ट मेें आज आरोप तय कर दिए हैं। अब राघवजी भाई के अलावा उनके 2 सहयोगी शेर सिंह एवं सुरेश सिंह के खिलाफ धारा 377 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा चलेगा।
एडीजे डीके पालीवाल ने बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद राघव जी भाई के नौकर राजकुमार दांगी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप सुनवाई के योग्य पाए। आईपीसी की धारा 377 के तहत 2 लोग आपसी सहमति या असहमति से अननैचुरल संबंध बनाते है और दोषी करार दिए जाते हैं तो उनको 10 साल की सजा से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है। धारा 506 में जान से मारने की धमकी देने और उसके सजा के प्रावधानों से सम्बंधित है।
अपने आरोपों के पक्ष में राजकुमार दांगी ने पुलिस को एक सीडी भी सौंपी थी, जिसमें राघव जी भाई फरियादी राजकुमार दांगी के साथ कथित रूप से अननैचुरल सेक्स करते दिखाए गए थे।