Home Tags Islam

Tag: islam

कैराना के बाद अब अलीगढ़ में शुरू हुआ हिंदुओं का पलायन, प्रशासन दे रहा सिर्फ आश्वासन

1

NewBuzzIndia: 

Symbolic picture to show migration.

कैराना में हिंदुओं के कथित पलायन को लेकर काफी बवाल मचा था।  कुछ लिस्ट सामने आई थी जो बाद में गलत भी साबित हुई। कुछ यही हालात अब अलीगढ़ में भी पैदा हो रहे हैं। 

असल में अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर  बिकाऊ संपत्ति होने के बोर्ड टांग दिए हैं। अलीगढ़ में इस बोर्ड पर लिखा है कि जान है तो जहान है, ये दुकान बिकाऊ है।


जिन घरों के आगे ऐसे बोर्ड टंगे हैं वो हिंदुओं क्र बताए जा रहे हैं। खबर ऐसी है कि छेड़छाड़, लूट और मारपीट की घटनाओं से तंग आ कर कुछ हिन्दू परिवारों ने यहाँ से पलायन कर लिया है। जैसी की रिपोर्ट मिली है, बुधवार की रात बाबरी मंडी इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया। इससे वहां बहुत हंगामा हुआ। पुलिस पर भी अपराधियों को बचाने का आरोप लग रहा है।

Also Read: “कश्मीर क़यामत तक नहीं होगा पाक का, सपने देखना बंद करो।”

मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला और ना गरमाए इसलिए पुलिस ने सभी दुकानों से माकन बिकाऊ होने का बोर्ड हटवा दिया। आरोप है कि सरकार के दबाव में पुलिस समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  बाबरी मंडी के स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां के हालात इतने भयावह है कि स्कूल की जो बच्चियां जाती है उनपर छींटाकशी होती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती मकान और दुकान बिकाऊ हैं के बोर्ड हटवा रही है ताकि मामला ज्यादा न गरमाए। 

Also Read: गरीबी रेखा की लिस्ट में मिला कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम


पुलिस इसे मामूली छेड़छाड़ का मामला बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस ने माना है कि इस वजह से इलाके में तनाव पैदा हुआ है। इस पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ़ रखने के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे को कोस रहे हैं।


सवाल ये है कि क्या अलीगढ़ में भी कुछ वैसा ही माहौल बन रहा है। क्या ये चुनाव को सामने देख ये सब किसी खास मकसद से किया जा रहा है।

मोदी भक्त हुआ जाकिर नाईक, प्रधानमन्त्री की तारीफ के बांधे पुल !

0

विवादित मुस्लिम धर्म गुरु और प्रचारक डॉ जाकिर नाईक का कहना है कि वो हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए मोदी का साथ देने को तैयार हैं। अगर सारे मुस्लिम देश मिल जाएं तो भारत को सुपर पावर बना सकते हैं।

जाकिर नाइक का कहना है कि Modi अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कई मुस्लिम देशों का दौरा किया वो भी महज दो साल के भीतर। जाकिर नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। जाकिर का कहना है कि सिर्फ मोदी ही हिंदू और मुसलमानों के बीच अच्‍छे संबंध स्‍थापित कर सकते हैं।

आपको बता दे की जाकिर नाईक ने ये बयान सऊदी अरब के शहर जेदहा में एक इंटरव्‍यू के दौरान दिया। जाकिर नाइक जेदहा से भारत के एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्‍यू दे रहा था।

जाकिर से जब पूछा गया कि वो मोदी के बारे में क्‍या सोचते हैं तब नाइक का कहना था कि अकेले मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्‍होंने दो साल के भीतर तमाम मुस्लिम देशों का दौरा किया। मुस्लिम देशों और भारत के बीच रिश्‍ते सुधारे। नाइक का कहना था कि अगर मोदी हिंदू और मुस्लिम के बीच रिश्‍ते सुधारने की कोशिश करें तो मैं उनका साथ जरुर दूंगा।

फ्रांस हमले पर बोली तस्लीमा, “उन्हें ‘इस्लामी आतंकी’ नहीं ‘अल्लाह के सिपाही’ बोलो

0

NewBuzzIndia: 

Taslima Nasreen, Writer

धर्म और जातियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण लगातार विवादों के घेरे में रहने वाली बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की नींदा करते हुए एक बार और इस्लाम पर हमला बोल दिया है। 

अभी हाल में उन्होंने एक ट्वीट कर के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों ने फ्रांस में 80 लोगों का क़त्ल किया है। वो और भी मारेंगे। वो दुनिया भर में अल्लाह के कानून को फैलाना चाहते हैं।”

Tweet by Taslima Nasreen

Also Read: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ी, भाजपा के खिलाफ प्रचार में कूदें हार्दिक पटेल!

तस्लीमा यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा कि “उन्हें इस्लामिक आतंकी ना कहें, उन्हें अल्लाह का सिपाही बोलिए।”

Tweet by Taslima Nasreen

तस्लीमा के लगातार आ रहे ट्वीट्स से यही लगता है की उन्होंने इस्लाम की ख़िलाफ़त कर दी है। ये ऐसी लेखिका हैं जो अपने गैर- मज़हबी विचारों के कारण धर्म के ठेकेदारों और उनके अनुयायियों के निशाने पर रहती हैं।

साध्वी ने की घोषणा, ज़ाकिर का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख

0
sadhvi prachi , zakir naik

NewBuzzIndia: 

Sadhwi Prachi (in left) and Zakir Naik (in Right)

देश भर में जिस तरह से ज़ाकिर नाईक के खिलाफ माहौल बना है उसे देख के लग रहा आगे आने वाले दिनों में उनकी दिक्कतें कम होने के बजाय और बढ़ेंगी ही। भाजपा की विवादित नेता और कट्टर हिंदुत्व के लिए जाना माना नाम साध्वी प्राची ने भी इस लड़ाई में कूद कर एक घोषणा कर दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने ज़ाकिर नाईक पर निशाना साधते हुए ये घोषणा कर दिया है कि, जो भी ज़ाकिर नाईक का सिर कलम कर लाएगा उसे 50 लाख रूपये दिए जाएंगे। साध्वी ने आगे कहा, ज़ाकिर के समर्थकों को तब सबक मिलेगी जब ज़ाकिर का सिर एक ऊँचे टॉवर से लटकता मिलेगा। देश के कानून से डर कर वो सऊदी में अपने आकाओं के पास छिपा हुआ है। भारत सरकार को चाहिए की वो उसे पकड़ के लाए और उसके सिर को कलम कर दे।

Also Read: सामने आए बुरहान के पाकिस्तानी हमदर्द, हाफ़िज़ सईद ने दी श्रधांजली तो शरीफ ने जताया अफ़सोस

ज़ाकिर नाईक को ले कर के जिस तरह से देश दो धड़ों में बंट गया है। बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह की खबरें ज़ाकिर नाईक के बारे में आई उससे ना सिर्फ देश में बल्कि विश्व भर में उनकी थू थू हुई है। ढाका हमले में हुई तफ़्तीश में ये सामने आया कि घटना में शामिल आतंकी कही ना कही ज़ाकिर नाईक से प्रेरित थें। इस खबर के बाद ऐसा अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना कि सुरक्षा विभागों के लिए ज़ाकिर नाईक पर सख्त कार्यवाही मज़बूरी हो गई।

सुब्रमण्यम स्वामी को है डर, कही कॉलेज मदरसों में ना तब्दील हो जाए… पढ़ें पूरी खबर

0
subramanyam swami

NewBuzzIndia: 

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज में हॉस्टल फीस बढ़ाए जाने पर हो रहे विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी आ गए हैं। स्‍वामी ने सोमवार को पूछा कि क्‍या संस्‍था को एक ‘मदरसा’ में बदला जा रहा है? स्‍वामी ने बताया कि उन्‍होंने इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। एक ट्वीट में स्‍वामी ने कहा, “मैंने एचआरडी मंत्री को एक पत्र लिखकर हिन्‍दू कॉलेज द्वारा छात्राओं से तिगुनी हॉस्‍टल फीस वसूले जाने पर आपत्ति जताई है। क्‍या संस्‍था को मदरसा बनाया जा रहा है?”

Also Read: बुरहान के हमदर्दी में खुल के सामने आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और आतंकी हाफ़िज़ सईद

2016-2017 से सेशन से शुरू होनी थी। हॉस्‍टल में एडमिशन के लिए जारी किए गए प्रास्‍पेक्‍टस ने छात्राओं में रोष पैदा कर दिया है। उनका आरोप है कि नियम ‘भेदभावपूर्ण’ हैं और ‘मॉरल पुलिसिंग’ के लिए बनाए गए हैं।

Also Read: “उग्रवादी विचारधारा है इस्लाम, आतंकी ही हैं इसके असली अनुयायी।” : तस्लीमा नसरीन

हॉस्‍टल की फीस पर भी छात्राओं ने ज़बरदस्त रोष ज़ाहिर किया। हिन्‍दू कॉलेज के पुरुष विद्यार्थियों से जहां 47,000 रुपए  हॉस्‍टल चार्जेस लिए जाएंगे, वहीं लड़कियों से 82,000 रुपए से ज्‍यादा का भुगतान करने को कहा गया है। स्‍टूडेंट्स इस कथित भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अलगाववादियों ने अलापा भारत विरोधी राग, लगे नारे ‘भारत के खिलाफ करो ज़िहाद।’

0

NewBuzzIndia: 

हाल में ही हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के हाई टेंशन एनकाउंटर के बाद कश्मीर की हालत लगातार बद से बद्दतर होती जा रही है। पिछले दिनों कश्मीर के अलगाववादियों से हुई सेना की झड़प में कई जवानों के घायल होने की खबर आई। 
Also Read: किसी के नायक किसी खलनायक, जाने कौन हैं ज़ाकिर नाईक

लोगों ने आतंकी बुरहान वानी के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगाए। अब आलम ये है कि, ​कश्मीर की मस्जिदों में पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगाए गए हैं। ये नारे हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान की हत्या के बाद पिछले दो दिनों से रहे हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत के दौरान लगाए गए हैं। सुरक्षा बलों के खिलाफ जंग छेड़ने और युवाओं से ‘भारत के खिलाफ जिहाद’ में हिस्सा लेने की अपील की गई। 
अलगाववादी अक्सर मस्जिदों से ‘जिहाद के जरिए भारत से आजादी’ की कैसेट्स चलाते हैं। इन सारे प्रदर्शनों का मुख्य उद्देश्यभारत विरोधी भावनाओं को भड़काना है।
Also Read: ‘क्रांतिकारी’ या ‘आतंकवादी’: जेनयू छात्र नेता उमर खालिद ने बुरहान वाली को बताया क्रन्तिकारी, मचा बवाल

प्रदर्शन के दौरान घाटी में दुकानें और प्राइवेट दफ्तर और पेट्रॉल पंप सहित सब प्राइवेट प्रतिष्ठान बंद है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से सड़कों से गायब है। छात्रों के एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी गई हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के  सहयोग से घाटी में शांति कायम करने के लिए काम कर रही है।

किसी के नायक तो किसी के लिए विलेन, कौन है डॉ. जाकिर नाइक ? जाने उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बाते।

0

#Newbuzzindia | ढाका हमलें के बाद सबसे बड़ा नाम जो सबकी जुबान पर आया है, वो है डॉ. जाकिर नाइक ! आखिर कौन है डॉ. जाकिर नाइक ?  जो किसी के लिए नायक बन चुके है तो किसी के लिए विलेन का नाम। ढाका के आतंकियों ने माना की वे डॉ. जाकिर नाइक के उपदेशों से प्रभावित हुए है। इन आतंकियों को जाकिर का शागिर्द माना जा रहा है।
क्या आप जानते है डॉ. जाकिर नाइक के बारे में, यदि नही तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

डॉ. जाकिर नाइक मुम्बई में एक स्कूल के संचालक है। साथ ही वे इस्लाम धर्म के उपदेशक भी है। इनकी पहचान एक मॉडर्न इस्लाम उपदेशक के रूप में है क्योकि ये अन्य इस्लाम उपदेशकों की तुलना में ये हमेशा शूट बूट में और सज धज के रहते है।
जिनके उपदेश सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो जाते है। कुछ लोग इन्हें आतंकी मानते है तो कुछ लोगो के लिए ये इस्लाम के उपदेश और इस्लाम के रक्षक हैं।

विवादों से नाता-
डॉ. जाकिर नाइक के साथ अनेक तरह के विवादों का नाता रहा है। ये अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते है। इनके बयान इस तरह है
●”मैं सारे मुस्लिमों से कहता हु की वे आतंकी हो जाए। आतंकी मतलब ऐसा आदमी जो भय फैलाये।”
●”जब एक डकैत पुलिसवाले को देखता है तो वह आतंकित हो जाता है, मतलब डर जाता है। वह पुलिस वाला, डकैत के लिए आतंकी है। इस सन्दर्भ में हर एक डकेत के लिए एक मुस्लिम आतंकी होना चाहिए।”
● ये ओसामा बिन लादेन के समर्थक भी रह चुके है।

आपको बता दे कि, जाकिर नाइक को ब्रिटेन और कनाडा में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है साथ ही नाइक उन 16 मुस्लिम स्कॉलर में शामिल है जिन्हें मलेशिया के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नही है।

डॉ. जाकिर नाइक का नेटवर्क-
नाइक ने अपना खुद का एक टीवी चैंनल पीस टीवी खोल रखा है जो की 100 देशों में देखा जाता है। अनुमान के अनुसार इसके लगभग 20 करोड़ दर्शक है।
इनके फेसबुक पेज पर 1.4 करोड़ फॉलोवर्स है  जिसके पीछे इनकी एक बड़ी टीम फेसबुक और ट्विटर को हैंडल करने का काम करती है।
डॉ. जाकिर नाइक के वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाये रहते है। साथ ही इनकी सभाये किसी बड़े बॉलीवुड शो की तरह होती है।
जाकिर नाइक लगभग 30 देशों में 2000 सभाये कर चुके है।

डॉ. जाकिर नाइक की निजी जिंदगी-
जाकिर नाइक का जन्म 1965 में हुआ था। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मुम्बई में इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल के ये संचालक है। इसी स्कूल में इनकी एक बेटी और एक बेटा भी शिक्षक है। इनकी पत्नी भी इसी स्कूल में महिला विंग की प्रमुख है।

अपनी MBBS के आखिरी दिनों में इन्होंने साउथ अफ्रीका के इस्लामी उपदेशक अहमद दिदत का उपदेश सुना और उन्ही के जैसे बनने की ठान ली।  और उन्हें के जैसे भी बन गए। लोग इन्हें दिदत का दूसरा रूप कहते है।

बांग्लादेश सरकार ने ढाका हमले के बाद भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे डॉ.जाकिर नाइक की उपदेश इत्यादि से जुडी वीडियो की जाँच करे।

Posted from WordPress for Android

‘उग्रवादी विचारधारा है इस्लाम, आतंकी हैं इसके असली अनुयायी।’- तस्लीमा नसरीन

0

NewBuzzIndia: 

 बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन का जैसे अब विवादों से रिश्ता सा हो गया है। लगातार धार्मिक मामलों पर टिप्पड़ी कर विवादों के बीच रहना तस्लीमा के लिए आम बात हो गई है। हाल में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार इस्लाम के दर्शन पर हमला कर रही तस्लीमा कई मुस्लिम धर्म गुरुओं के निशाने पर आ गई हैं। 

अपराधियों से भरी पड़ी है मोदी कैबिनेट, पढ़ें मोदी कैबिनेट की पूरी सच्चाई
अभी पिछला विवाद शांत हुआ नहीं कि तस्लीमा ने एक और विवादित ट्वीट कर विवादों को अपने पीछे बुला लिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर इस्लाम पर हमला करते हुए कहा है कि, इस्लाम एक उग्रवादी विचारधारा है। ज्यादातर मुसलमान उग्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उग्रवादी नहीं है। लेकिन इस्लामी आतंकी इस विचारधारा के लिए समर्पित हैं।

अभी कुछ दिनों पहले तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम के दर्शन पर हमला करते हुए कहा था कि, इंसानियत के नाम पर इस्लाम को अमनपसंद धर्म कहना बंद करें।

इसके अलावा उन्होंने ढाका हमले की कड़ी नींदा करते हुए कहा था कि, मीडिया के लोग ढाका के हमलावरों को ‘गनमैन’ बोल रहे हैं, क्यों ना उन्हें इस्लामी आतंवादी कहा जाए ?

 

कथित ट्वीट के मामले में सामने आई अनुप्रिया, कहा ‘कोई मेरा नाम बदनाम करना चाहता है’, दर्ज की शिकायत

0

NewBuzzIndia:

अपने मंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन से ही मिर्जापुर से अपना दल की सांसद और देश की स्वास्थ परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने कथित ट्वीट को ले कर के विवादों के घेरे में थी। उनके नाम से बने एक फ़र्ज़ी ट्विटर अकाउंट से दो साम्प्रदायिकता भड़काने वाले ट्वीट ने हर तरफ उनकी किरकिरी की। आखिर इस मुद्दे पर अनुप्रिया खुल के सामने आई और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को ख़त लिख कर इस बात की शिकायत दर्ज़ कराई कि उनके नाम पर किसी ने ट्विटर अकाउंट बना कर फ़र्ज़ी पोस्ट लिख रहा है जिससे उनका कोई वास्ता नहीं है। उनके नाम को बदनाम करने की साज़िश की जा रही है।

Also Read: बुरी फसी अनुप्रिया पटेल, ट्वीट किया “कभी सुना नहीं, 100 करोड़ डर जाए 20 करोड़ मुल्लों से।”

ये है वो ट्वीट जिसके वजह से अनुप्रिया पटेल विवादों के घेरे में हैं।

image

जो फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है उसमें बहुत ही सधे तरीके से परिवर्तन कर ये सारे भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं। अनुप्रिया पटेल ने आपत्ति जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read: अनुप्रिया के मंत्री बनने के बाद उनकी माँ ने कहा, “जो मेरी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।”

बुरी फसी अनुप्रिया पटेल, ट्वीट किया , ”कभी सुनी नहीं थी 100 करोड़ डर जाएं 20 करोड़ मुल्‍लों से।”

0

NewBuzzIndia: 

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली नहीं की नयी नयी राज्यमंत्री हुई अनुप्रिया पटेल विवादों के घेरे में आ गई। अनुप्रिया पटेल जिस कारण से विवाद में हैं वो हैं उनके ट्विटर अकाउंट से किए गए दो ट्वीट्स।

image

मिर्ज़ापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल पर आरोप है कि उन्होंने 13 जून 2016 को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर प्रदेश में साम्प्रदायिकता को हवा देने का काम किया है। उन्होंने #UPwillChange से दो पोस्ट किए, हालाँकि बाद में उन दो पोस्ट्स को उन्होंने डिलीट कर दिया है। पर उनके कथित ट्वीट्स सोशल मीडिया आर वायरल हो गए हैं। अनुप्रिया ने कथित तौर पर ट्वीट में लिखा था, ”अखलाक पर करोड़ों न्‍योछावर लेकिन कैराना के हिंदुओं के लिए दो बोल तक नहीं!! वाह रे नमाजवादी सरकार।” उसी दिन अपना दल के संस्‍थापक सोनेलाल पटेल के जन्‍म‍दिन पर ‘हुंकार रैली’ आयोजित की गई थी।
कथित तौर पर अनुप्रिया ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”हमें बर्बाद कर दिए अपने ही गद्दारों ने वर्ना कभी सुनी नहीं थी 100 करोड़ डर जाएं 20 करोड़ मुल्‍लों से।” दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए गए थे मगर मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अनुप्रिया के ये कथित ट्वीट Twitter पर शेयर होने लगे।

Also Read:  “जो मेरी ना हो सकी वो मोदी की क्या होगी।” – अनुप्रिया पटेल की माँ

इस ट्वीट को ले कर के विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। योगेन्द्र यादव ने इस पुरे मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अगर ये सही हैं तो अनुप्रिया पटेल को भारत के कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है। नफरत वाले भाषण और क्‍या होते हैं ?”