कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ऑपरेशन क्लीनबोल्ड का चौथा भाग जारी किया। ऑपरेशन के चौथे भाग में प्रियंका ने प्रदेश में बच्चों के साथ कुपोषण और महिलाओं के साथ बड़ते बलात्कार के मुद्दों को उठाया। प्रियंका ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज अपने आपको बच्चों का मामा बताते है और अपनी छवि पर करोड़ों रुपये खर्च करते है। वहीं दूसरी उर प्रदेश की बहन-बेटिओं के साथ बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएँ बढती जा रही है।
महिला अपराध के साथ ही प्रियंका ने प्रदेश में बढ़ते कुपोषण को लेकर भी मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर हमला बोला। प्रियंका के कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चों एवं नवजात शिशुओं की म्रत्यु डर देश में सबसे ज्यादा है। कुछ आंकड़े पेश करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 90 हजार बच्चे अपना पहला जन्मदिन तक नही मना पाते। हर वर्ष 61 हजार बच्चे अपने जीवन का एक महीने के भीतर ही कुपोषण या लचर स्वास्थ व्यवस्था के चलते दम तोड़ देते है। मामा के राज में 32% नाबालिग बेटिओं की शादी करा दी जाती है।
प्रदेश में बड़ी बच्चों की तस्करी
प्रियंका ने कहा की मामा शिवराज जी के राज में बड़े पैमाने पर बच्चों की तस्करी हो रही है। प्रियंका ने बताया की प्रदेश में 2004 से 2017 तक 1,18,789 बच्चे गम हो गये, जिनमें से 70 हजार से जयादा बेटियां है। कानून यह कहता है कि कोई भी बच्चा अगर 3 महीने तक नही मिलता है तो मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए लेकिन मामा के राज में यह मुकदमा दर्ज नही किया जाता। यहाँ तक की बच्चों की तस्करी में भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों का तक नाम आ रहे है। एक सोशल एक्टिविस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में अलीराजपुर के एक भाजपा नेता पिंटू जैसवाल के समधी शैलेन्द्र जैन का नाम बच्चों की तस्करी में आया हैं।
लहार में फायरिंग, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा ने लहार विधानसभा में फायरिंग का मामला भी उठाया। ओझा ने कहा कि लहार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रसालसिंह के परिवार ने कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह के भतीजे और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह पर जान से मारने की नियत से हमला किया।
कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह ने इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी व्ही। एल कान्ताराव को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही और सुरक्षा की मांग की।
फ्रांस के साथ मिलकर राफेल बनाने वाली अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस एण्ड एयरो स्पेस प्रायवेट लिमिटेड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 2016 में भोपाल एयरपोर्ट के पास 76 एकड़ और धार जिले के पीथमपुर में 195 एकड़ जमीन काफी कम दामों पर दी। 2 साल और 9 महीने बीत जाने के बाद भी अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने यहाँ कोई निवेश नही किया। ऑपरेशन क्लीनबोल्ड के तीसरे भाग को जारी करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगाए।
शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को समोधित करते हुए सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर निवेश के फर्जी आंकड़े जारी करने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2007 से 2016 तक कुल 12 इन्वेस्टर्स मीट की। जिसमें मामा ने 6,821 निवेश के प्रस्तावों और कुल 17,49,739 करोड़ रूपये के निवेश का दावा करके झूठी प्रसिद्धि हासिल की। सच्चाई तो यह है कि निवेश के प्रस्ताव न तो ज़मीन पर आए और न ही लागू हुए। विशेषज्ञों के मुताबिक इन इन्वेस्टर्स मीट के 17,49,739 करोड़ के निवेश के प्रस्तावों में से 50,000 करोड़ का निवेश भी जमीन पर नहीं आया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए सुरजेवाला ने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि मामा ने उद्योगों में निवेश नहीं, स्वयं की खोखली छवि में निवेश किया है। अब इस ढोल की पोल खोलने का वक्त आ गया है।
कांग्रेस करेगी जनवरी की इन्वेस्टर्स मीट
जनवरी 2019 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक और इन्वेस्टर्स मीट करने जा रहे है, कांग्रेस अगर सरकार में आती है तो क्या यह मीट कराएगी ? के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज जी झूठी इन्वेस्टर्स मीट करवाते है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो मध्यप्रदेश के युवाओं और किसानों के लिए इन्वेस्टर्स मीट करवाएगी।
निवेश न करने वाली कंपनियों से जमीन वापिस लेगी कांगेस
एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आएगी तो जमीन लेकर निवेश न करने वाली कंपनियों से जमीन वापिस लेगी और उन कंपनियों को देगी जो प्रदेश में निवेश भी करे और प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी दे।
प्रधानमंत्री मोदी की झूठ बोलने की आदत जाती नही: सुरजेवाला
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कर्नाटक और पंजाब में कांग्रेस द्वारा किसानों का कर्जा माफ़ नही करने के दावे पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी को झूठ बोलने की आदत है और शायद उन्हें यह आदत बचपन की है इसलिए जा ही नही रही। कांग्रेस ने कर्नाटक और पंजाब में किसानों का कर्जा माफ़ किया है। पंजाब में तो मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जिला-जिला जाकर किसानों से मिल रहे है, जहां किसान मुख्यमंत्री को कर्ज माफ़ी की पर्ची दिखा रहे है। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा की वह मेरे साथ पंजाब चलें और खुद किसानों के कर्जमाफी के सबूत देखें।
कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरूवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते शिवराज सरकार पर बुंदेलखंड पैकेज में भरी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपीए सरकार ने 2008 में बुंदेलखंड के विकास के लिए उत्तरप्रदेश को 3506 और मध्यप्रदेश को 3760 करोड़ का “स्पेशल बुंदेलखंड पैकेज” दिया था। जिसमे मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड कहे जाने वाले 6 जिलों को शामिल किया गया था। बुंदेलखंड के विकास के लिए जारी किये गये इस पैकेज को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।
हाईकोर्ट दिया था जांच का आदेश
सुरजेवाला ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की थी। जिसने बुंदेलखंड पैकेज की जांच कर 2015 में रिपोर्ट लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव को सौप दी। जांच में पैकेज द्वारा चलाई गयी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार सामने आया। योजना के अनुसार 6 जिलों में 1287 नल-जल परियोजनाएं शुरू की जानी थी। जांच रिपोर्ट में इनमे से 997 परियोजनाएं बंद पाई गयी तो वहीं 18 योजनाएं तो शुरू ही नही हुई। रिपोर्ट में बुंदेलखंड पैकेज द्वारा शुरू की गयी सभी नल-जल परियोजनाओं की जांच ‘इकनोमिक ऑफिस विंग’ से कराने की सिफारिश की गयी। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘इकनोमिक ऑफिस विंग’ से जांच करवाने की जगह मामले पर लीपापोती कर दी।
सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बुंदेलखंड पैकेज में हुए भ्रष्टाचार की समयबद्ध जांच कांग्रेस जन आयोग द्वारा करवाएगी और दोषिओं को जेल पहुँचाने का काम करेगी।
राम मंदिर पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावों से समय भगवान श्री राम के नाम का इस्तेमाल करती है। वहीं चुनाव बाद भगवान राम को वनवास भेज देती है।
वहीं राजनाथ सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनने के बयान पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा में अब सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चलती है। राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन और अरुण जेटली जैसे नेताओं को पता है बहुत जल्द उन्हें भी मार्गदर्शक मंडली में बैठा दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में अरुण यादव ने सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की विधानसभा होने के बावजूद बुधनी में कोई विकास नही हुआ। बुधनी के लोग आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे है।
यादव ने कहा कि ” मैंने पिछले 10 दिनों में बुधनी के 200 से ज्यादा गाँवों का दौरा किया है। यहां जनता के पास पीने के पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नही है। गांव के गांव कीचड से सने हुए है। कांग्रेस को बुधनी में भारी जनसमर्थन मिल रहा है और हम भारी मतों से बुधनी में जीत दर्ज करने वाले है। “
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कुछ कंपनियो को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधनी के किसानों से कम दाम पर जमीन खरीदकर ट्राइडेंट और वर्धमान जैसी कंपनियो को दी है। वहीं मुख्यमंत्री के कुछ पसंदीदा ठेकेदारों ने क्षेत्र में भय का माहौल बना रखा है।
मतदान में गड़बड़ी की आशंका
अरुण यादव ने बुधनी के कुछ मतदान केन्द्रों पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को भारी जनसमर्थन के बावजूद कुछ मतदान केन्द्रों पर 5, 10, 25 और 50 वोट मिले है। जिसके कारण पार्टी को इन केन्द्रों में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है। प्रेस वार्ता के बाद अरुण यादव ने चुनाव आयोग से इन मतदान केन्द्रों की विशेष निगरानी करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भोपाल के न्यू मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के बाहर बुधवार शाम ‘बदलाव की बाती’ कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, जेपी धनोपिया के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं न्यू मार्केट के व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम शुरू करते हुए शोभा ओझा समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने दिया जलाया और वक़्त है ‘बदलाव का’ के साथ कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी जिंदाबाद के नारे लगाए। शोभा ओझा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “आज हर वर्ग प्रदेश की सत्ता में बदलाव चाहता है फिर चले वो व्यापारी हो, किसान हो, मजदूर हो या फिर युवा हो। प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।”
भाजपा द्वारा आयोजित कमल दीपावली से जुड़े एक सवाल पर बोलते हुए शोभा ओझा ने कहा कि “कमल दीपावली मनाकर भी प्रदेश की जनता आदरणीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बना रही है।”
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भोपाल के दशेहरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पहले मायावती ने बालाघाट के वारासिवनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसके कारण वह भोपाल की सभा में लगभग आधे घंटे देरी से पहुंची। सभा में मायावती ने नोटबंदी और राफेल के मुद्दे पर भाजपा पर हमला किया तो वहीं गठबंधन न करने पर कांग्रेस को आड़े हांथों लिया।
मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में विकास के नाम पर लोगों के साथ छल और धोखा किया हैं। भाजपा की नीतिओं से प्रदेश का किसान वर्ग और मजदूर वर्ग दोनों परेशान है। पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी ने भी सबको परेशान किया हुआ हैं। वहीं भाजपा की गलत आर्थिक नीति के चलते देश और प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी हैं। मायावती ने आगे कहा कि “सिर्फ बसपा ने ही सभी जाती और सभी वर्गों के लोगों के विकास का कार्य किया है। उत्तरप्रदेश में हमने ऐसा कार्य करके दिखाया है और आगे भी करना है, इसके लिए हमे बसपा को देश और प्रदेश में मजबूत करना होगा।”
प्रदेश में महागठबंधन न बन पाने के मुद्दे पर मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले तो गठबंधन करने की बातें की लेकिन बाद में गठबंधन नही किया। कांग्रेस बसपा को कमजोर या ख़त्म करना चाहती है, इसी कारण वह बसपा को चुनाव में कम सीटें दे रही थी, इसलिये हमने मध्यप्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कांग्रेस द्वारा जारी किये गये आरोप पत्र की कवर फोटो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता का आरोप पत्र जारी किया. आरोप पत्र में कांग्रेस ने भाजपा के 14 सालों की सरकार के दौरान सरकार पर लगे 25 आरोप और 21 घोटालों को शामिल किया. ‘आरोप पत्र’ जारी करने के लिए भारतीय राष्टीय कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला भोपाल आए. सुरजेवाला के साथ प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका चतुर्वेदी, मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा, रविंद्र बड़गैयाँ और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने जारी किया ‘जनता का घोषणा पत्र’, 21 घोटाले और 25 आरोपों को किया शामिल.
आरोप पत्र जारी करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि “मध्य प्रदेश सरकार के पिछले 15 साल में भारी भ्रष्टाचार किया है. प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है. मध्य प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में घोटालों की श्रंखला इतनी लंबी है कि यदि उसे लिखा जाए तो विश्व का सबसे बड़ा महाग्रंथ बन जाएगा।”
आरोप पत्र में शामिल मुख्य आरोप
1 – सरकार कृषि विकास दर, अलग कृषि बजट और किसानों को करोड़ो रुपए देने की बात कर, उनका हितैषी बनने का नाटक कर रही है, उन्हें बहका रही है।
2-राज्य की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनके मंत्री अहंकार में चूर हो किसानों को तुच्छ समझ उनका तिरस्कार करते हैं।
3-किसानों का सगा बननेके लिए भावांतर योजना ला कर उन्हेंठगा गया हैं, असल में ये योजना, अन्य
योजनाओं की तरह ही दलालों और चहेतेव्यापारियों को फायदा पहुँचानेके लिए बनाई गयी है।
4-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे किसानों को फायदा पहुँचाने की आड़ में चुनिन्दा बीमा कंपनियों को फायदा पहुँचाया गया ।
5-भाजपा सरकार हमारी माताओं और बहनों को सुरक्षा देने में पूर्णत: विफल रही है और ये सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर भी नहीं है।
6- बलात्कारियों, असामाजिक तत्वों और गुंडों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसलिए वेबेख़ौफ़ अपराध को अंजाम देते है। गुंडों की भाजपा के नेताओं सेसाँठ-गाँठ हैऔर पुलिस पर भाजपा सरकार का दबाव।
7-सरकार की महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच है वो महिलाओं को बराबरी की नज़र सेनहीं देखती उन्हें हीन समझती है। महिलाओं के नाम पर चलायेजाने वाली तमाम योजनायेंइस रूढ़िवादी सोच पर पर्दा डालनेका प्रयास है।
8-प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। हजारों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी न डॉक्टर उपलब्ध हैऔर न जनता को बेहतर इलाज मिल रहा है।
9-स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हजारों करोड़ फूं क दिए गए और प्रदेश की जनता को कुछ नहीं मिला ।
10-हज़ारों करोड़ रुपयेके कु प्रबंधन का नतीजा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाए ICU में हैं, येजनता के पैसे की सरासर बर्बादी है। आप नेअपनेकु प्रबंधन सेसरकारी स्वास्थ्य तंत्र को पंगुबना दिया है।
11-नवजात शिशुओं का निवाला, बच्चों का खाना और गर्भवती महिलायों का पोषण आहार खा गयी भाजपा सरकार ।
12-सरकार के मंत्रियों का निवेश केनाम पर विदेशी दौरे मात्र सैर सपाटे और मौज मस्ती बन कर रह गए तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सिर्फ विज्ञापन केरूप में, प्रदेश की जनता को बहकाने के लिए किया गया ।
13-भाजपा सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए, अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्हें वेंचर फाइनेंस के नाम पर ठगा है, सरकारी नौकरियों के नाम पर उनके साथ छल किया तथा स्वरोजगार के नाम पर उन्हें झांसा दिया ।
14-बच्चे देश के भविष्य होते है अगर उन्हें बुनियादी शिक्षा से वंचित रखा जायेतो ये सम्पूर्ण मानवता के खिलाफ अपराध है. मध्य प्रदेश की सरकार ने ये अपराध किया है।
15-भाजपा की सरकार नेप्रदेश को घाटे में धके ल दिया और कर्जे से लाद दिया है।
16-भाजपा की सरकार सम्पन्न राज्य होने का झूठा दावा कर रही है।
17-भाजपा की सरकार सुशासन के झूठेदावेकर प्रदेश की जनता को बहका रही है।
18-भाजपा की सरकार के मुखिया घोषणावीर मुख्यमंत्री है। वे प्रदेश की जनता को मात्र घोषणा कर बहकाने का काम करते है।
19-प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम से प्रदेश के युवाओं को धोखा दिया और व्यापम जैसे महाघोटाले के जनक बने। इस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार नेकरीब 90 लाख युवाओं के सपनो पर पानी फेरा और उनके भविष्य को अन्धकार में धकेल दिया।
20-अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों मेंपेसा कानून और पांचवी अनुसूची के प्रावधान लागून कर भाजपा सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ जानबूझ कर उनको संवेधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है।
21- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर बनाने और उनके रहवासी क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर रही है।
22-वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को पूरी तरह से लागू न कर भाजपा सरकार आदिवासियों के व्यापक हितो पर कु ठाराघात कर रही है।
23-प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों एवंअधिकारियों के हितों का शोषण कर रही है।
24-प्रदेश की भाजपा सरकार नर्मदा डूब प्रभावितों केसाथ अन्याय कर रही है।
25- पिछले 15 सालो मेंभाजपा की सरकार ने घोटाले कर कर के घोटालों की सरकार चलाई है। इससे प्रदेश की जनता का जो नुकसान हुआ है उनकी भरपाई नहीं हो सकती । घोटाले कर कर के भाजपा ने जो अपराध किया हैउसे प्रदेश जनता, महिलाएं, बच्चे- बच्चियां, किसान, युवा, व्यापारी और मजदूर कभी माफ नहीं करेंगे।
आरोप पत्र में शामिल प्रमुख घोटाले
ई-टेंडर घोटाला
सिंहस्थ घोटाला
सोलर पंपों की खरीदी में 130 करोड़ रुपए का घोटाला
उद्यानिकी विभाग में चार सौ करोड़ का घोटाला
बुंदेलखंड पैके ज घोटाला
प्याज घोटाला
दाल खरीदी घोटाला
सरकारी खाद्यान्न घोटाला
पेंशन घोटाला
लाड़ली लक्ष्मियों के साथ घोटाला
रेत /अवैध उत्खनन घोटाला
PSC (लोक सेवा आयोग ) में चयन घोटाला
बिजली घोटाला
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के भूखंड आवंटन में घोटाला
कांग्रेस के वरिष्ट नेता और राज्यसभा के उप नेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार को विज्ञापन वाली सरकार बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया। आनंद शर्मा ने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था सही है तो फिर रुपये की कीमत और देश की जीडीपी गिर क्यों रही है ?
आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के राज में निवेश आ नही रहा है और देश के लाखों करोड़ बाहर जा रहे है। सरकार न तो देश में नए उद्ध्योग लगा पा रही है और न ही रोजगार पैदा कर पा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बड़ रही है। सरकार देशवासिओं को रहत देने के बजाय अपनी झोली भर रही है। 2014 में पट्रोल की कीमत 70, डीजल की कीमत 56 और एक डॉलर की कीमत 60 रुपये थी। । अब पेट्रोल की कीमत 80 और डीजल की कीमत 76 के आस-पास है। वहीं डॉलर की कीमत 72 रुपये तक हो गयी है। भारत पेट्रोल, डीजल और खाद जैसी कई चीज़ें विदेश से आयत करती है। जिसपर रुपये की कीमत गिरने का सीधा प्रभाव पड़ता है और सरकार को भारी घाटा उठाना पड़ता है। रुपये की कीमत गिरने पर तब नरेंद्र मोदी जी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भद्दी टिप्पणी कर रहे थे। अब प्रधानमंत्री मोदी इसपर चुप्पी साधे हुए है।
शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था ने तेजी से विकास किया। एक दशक के अंदर देश की जीडीपी चार गुना तक बड़ी। विश्व के इतिहास में कोई देश ऐसा नही कर पाया। जापान ने एक दशक में अपनी जीडीपी दुगनी की थी। चीन ने एक दशक में अपनी जीडीपी तीन गुना बढाई थी वहीं भारत एकलौता ऐसा देश है जिसने अपनी जीडीपी में इतनी भारी बढोत्तरी की हो।
बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने रोजगार के लिए प्रदेश और देश में कुछ नही किया। बीजेपी के राज में बेरोजगारी 53% फीसदी बड़ी है। प्रदेश में लगभग 90 लाख से 1 करोड़ के बीच बेरोजगार लोग है जो सत्ता परिवर्तन चाहते है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मध्यप्रदेश के चुनावी रण में कूदने के लिए कल दिल्ली से रवाना होंगे। शाह प्रदेश में 7 दिवसीय चुनावी दौरे के दौरान लगभग 28 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह इसी बीच कुछ जगहों पर रोड शो भी कर सकते है।
अमित शाह का पूरा कार्यक्रम
अमित शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार वह गुरूवार को इंदौर पहुंचेंगे और सबसे पहले बडवानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह बडनगर और शाजापुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
16 नवंबर को शाह खजुराहो, टीकमगढ़, सागर और दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगे।
18 नवंबर को शाह सिंगरोली, उमरिया, चुरहट और देवतालाब में भी जनसभा और रोड शो कर सकते है। तो 19 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंहपुर, बैतूल और खातेगांव में जनसभा करेंगे।
23 नवंबर को शाह लखनादौन, बालाघाट और सीहोरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो 24 नवंबर को अशोक नगर में उनका रोड शो होगा। इसके साथ ही 26 नवंबर को नीमच कुक्षी और सांवेर में अमित शाह की जनसभा होगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक विडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसपर लोगों ने संबित पात्रा पर फेक न्यूज़ फ़ैलाने का आरोप लगाया. विडियो में कमलनाथ कुछ कार्यकर्ताओं से आरएसएस को बाद में देख लेने की बात कर रहे है. कमलनाथ ने विडियो में कहा कि आरएसएस के लोग जो प्रदेश में बीजेपी का प्रचार कर रहे है, उनका एक ही स्लोगन है ‘अगर हिन्दू को वोट देनी है तो हिन्दू शेर मोदी को वोट दो और अगर मुस्लिम को वोट देना है तो कांग्रेस को वोट दो’. यह आरएसएस की रणनीति है और इसमें आप लोगों को बड़ा सतर्क रहना पड़ेगा, यह आपको उलझाने की कोशिश करेंगे. हम निपट लेंगे इनसे बाद में लेकिन मतदान के दिन तक आपको सब-कुछ सहना पड़ेगा.”
“अभी temporary जनेउ पहन रखा है …निपट लेंगे इनसे बाद में..”
The “fancy dress Hindus” are exposed yet again ..Kamalnath ji promises the Muslim clerics that the Congress will surely deal with the Hindus after the election ..for now the Muslims should stand with the Congress! pic.twitter.com/sZJmW15h7d
कमलनाथ का यह विडियो शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा ” अभी अस्थायी जनेऊ पहन रखा है, निपट लेंगे इनसे बाद में. इन नकली हिन्दुओं की असलियत एक बार फिर सामने आ गयी है. कमलनाथ जी ने मुस्लिम लोगों से वादा किया है कि वह हिन्दुओं को चुनाव बाद देख लेंगे, फिलहाल मुस्लिमों को कांग्रेस के साथ रहना होगा.”
Sambit , you are seriously a disgrace. He is talking about " nipat lenge with RSS not Hindus. https://t.co/4OFQlURUxc
संबित पात्रा के इस ट्वीट पर पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा “संबित, आप खुद में एक बेज्जती हो. कमलनाथ विडियो में आरएसएस से निपटने की बात कर रहे है हिन्दुओं से निपटने की नही.
संबित पात्रा के ट्वीट के जवाब में एक ट्विटर यूज़र ने लिखा ” संबित जी, आरएसएस को हिन्दू बता रहे हो. क्या ऐसे ही ठगी करके डाक्टर बने थे ? वहीं एक एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा “इस देश मे तुमहारे सिवा कोई हिन्दू ही नही ओर भाजपा से बड़ा कोई ठेकेदार भी नही है।”
Astonishing that Sambit is peddling fake news. This video of Kamal Nath has NOTHING that Sambit claims in his tweet. https://t.co/DhdBNxnVP0
पत्रकार रोहिणी सिंह ने भी संबित पात्रा पर झूठी ख़बरें फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए लिखा “आश्चर्यजनक है कि संबित झूठी खबर फैला रहे है, संबित जैसा बोल रहे है विडियो में वैसा कुछ भी नही है.”