Newbuzzindia: विदेश मंत्रालय की औपचारिक घोषणा के बाद भारत ने यह तय कर दिया है कि 19वें सार्क सम्मलेन में भारत के शिरकत नहीं करेगा। भारत के इस सख्त रुख के बाद बांग्लादेश ने भी स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र का माहौल बातचीत को जारी रखने के लिए सहायक नहीं है। बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान, और भूटान भी इस नवंबर में होने वाली इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला कर चुके हैं। बांग्लादेश ने सार्क अध्यक्ष नेपाल को पत्र लिखकर अपनी बात कह चुका है।
बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भूटान तीनों ने ही अपना पक्ष साफ कर दिया है। तीनों देशों ने कहा कि इस वक्त माहौल बातचीत वाला नहीं है। मंगलवार को ही बांग्लादेश ने नेपाल (सार्क प्रमुख) को इस बारे में लिख दिया था। बांग्लादेश ने लिखा, ‘एक देश बार-बार हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश करता है। ऐसे में हमें नहीं लगता कि 19वीं सार्क बैठक में बातचीत हो सकती है। ऐसे में बांग्लादेश इस सम्मलेन में नहीं आ पाएगा।’ इसके साथ ही भूटान ने भी सम्मेलन में ना जाने की बात कही है। मिली जानकारी के मुताबिक, भूटान ने भी नेपाल को पत्र लिखा है। बांग्लादेश ने लिखा, ‘सार्क के शुरुआती सदस्य होने के नाते बांग्लादेश हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के पक्ष में रहा है लेकिन उसके लिए सौहार्दपूर्ण माहौल भी होना चाहिए।’ पत्र में लिखा गया है कि आतंकवाद की वजह से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
