NewBuzzIndia: पाकिस्तान वेबसाइट द डॉन की एक खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने बुधवार को देश के उत्तरी इलाकों में हवाई क्षेत्र को बंद करा दिया है। इसके बाद, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। इससे तमाम वो कूटनीतिक अटकलें तेज हो गईं, जिनके मुताबिक भारत जवाबी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पर हमला करेगा। इस आशंका का असर पाकिस्तानी शेयर बाजार पर दिखा।
पाक के शेयर बाजार में हुई जबरदस्त गिरावट
डॉन से मिली खबर माने तो बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार सूचकांक में तेज गिरावट देखने को मिली। KSE-100 बेंचमार्क में 569 पॉइंट्स की गिरावट हुई। सूचकांक 39,771 पर जाकर बंद हुआ। इस गिरावट से छोटे निवेशकों में हड़कंप मच गया और तेज बिकवाली की वजह से बाजार में 1.41 पर्सेंट की गिरावट हो गई।
पाकिस्तान हुआ बर्बाद
इसका असर यह हुआ कि पाकिस्तानी शेयर बाजार ने सितंबर के महीने में जितनी बढ़त हासिल की थी, वह सब एक बार में बर्बाद हो गया है। रिपोर्ट में कराची स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन आरिफ हबीब के हवाले से बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की खबरों ने पाक स्टॉक मार्केट को अस्थिर कर दिया।
