मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शक्ति बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
कैबिनेट में इस बात पर फैसला किया गया कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मजदूरों की चिंता सरकार कर रही है उन्हें प्रदेश से बाहर जाकर मजदूरी करने की आवश्यकता नहीं है प्रदेश में 2100000 से अधिक मजदूर मनरेगा के तहत रजिस्टर्ड है हम 3 माह का राशन भी मजदूरों को निशुल्क मुहैया करा रहे हैं।
प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस से निपटने के लिए कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने और सख्ती करने के संकेत भी मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए हैं।
आपको बता दें कि कल प्रदेश में 13000 से ज्यादा एक्टिव के मिले थे अब प्रदेश में 82000 से ज्यादा एक्टिव केसों की संख्या हो चुकी है इसी कारण सरकार जनता की सुरक्षा के लिए चिंतित है और मुख्यमंत्री ने जूल घूमने वालों पर सख्ती करने के निर्देश अधिकारियों को देने के संकेत दिए हैं।
सरकारी सूत्रों की मानें तो प्रदेश में संक्रमण दर 24 परसेंट से अधिक है इसलिए जिन जिलों में ज्यादा एक्टिव केस आ रहे हैं उन जिलों में अधिकारियों को लोगों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जहां ज्यादा एक्टिव केस आ रहे हैं वहां पर टोटल लॉक डाउन करने की भी निर्देश प्रभारी मंत्रियों के माध्यम से दिए गए हैं।
गौरतलब है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन ही कोरोनावायरस से निपटने का अंतिम विकल्प है इसलिए राज्य सरकारों को यह फैसला करना है कि उन्हें कहां पर लॉकडाउन लगाना है या कहां पर नहीं जिसके कारण यह संभावना जताई जा रही थी कि जहां पर भी एक्टिव केस ज्यादा बढ़ रहे हैं वहां पर टोटल लॉकडाउन लगाया जाएगा और अधिकारी लोगों से कड़ाई से निपटेंगे।
