मध्यप्रदेश के इस जिले में रहेगा अगले शुक्रवार तक का लॉकडाउन

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना(corona) से स्थिति बेकाबू हो गई है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन(lockdown) लगाने का आदेश दिया था। इसी श्रृंखला में इंदौर(indore) में अगले शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है।

इसका फैसला आज क्राइसिस मेनेजमेंट की बैठक में हुआ है जो की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई है। इसकी पुष्टि इंदौर कलेक्टर ने भी की है। इस लॉकडाउन को बढ़ाने का कारण बढ़ता कोरोना संक्रमण है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अतिआवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी और साथ ही साथ सुबह 9 बजे तक सब्जी,किराना और राशन दुकानें खुली रहेंगी।

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को नौ सौ से ज्यादा मामले सामने आए। इंदौर में ये अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस दिन छह हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हुई थी, जिसमें से 912 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। वहीं कोरोना वायरस की वजह से इंदौर में पांच लोगों की मौत भी हो गई। इंदौर में अब तक 994 मरीज कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं। 

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles