NewBuzzIndia: बिहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू के खिलाफ आज एक स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कर उन पर देशदोह का मुकदमा चलाए जाने का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ता अरविंद कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत में काटजू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 500, 501 और 505 के तहत आज एक परिवाद पत्र दायर किया। अदालत द्वारा इस मामले की सुनवाई की तारीख निश्चित की जानी अभी बाकी है।
कल किए हुए अपने पोस्ट पर विरोध होने पर काटजू ने सफाई देते हुए फेसबुक पर बाद में लिखा था कि वह बस मजाक कर रहे थे। लेकिन आज फिर उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि बिहारवासियों को उनके खिलाफ शिकायत संयुक्त राष्ट्र में करना चाहिए। जब द्रौपदी का चीरहरण हुआ था तो उन्होंने अपने सम्मान के लिए भगवान कृष्ण से अपील की थी। उन्होंने आगे कहा है, ‘नीतीश कुमार कहते हैं हम अपने को बिहार का ‘माई-बाप’ मानने लगे हैं। मैं बिहारवासियों का ‘माई-बाप’ नहीं बल्कि उनका शकुनी मामा हूं।’
गौरतलब है कि काटजू ने अपने फेसबुक पोस्ट में पाकिस्तान पर टिप्पणी की थी कि ‘पाकिस्तान को हम कश्मीर एक शर्त पर दे सकते हैं कि उसे कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पडेगा।’
